रायगढ़

स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव के आह्वान पर भारतरत्न और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के पुण्यतिथि पर ब्लॉक कांग्रेस ने किया डबल मास्क का वितरण! जताया आभार..

Advertisement

सिंहघोष/रायगढ़-छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव द्वारा द्वारा भारतरत्न और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर जनजागरण हेतु डबल मास्क जन जन तक पहुंचाने का बीड़ा कांग्रेसजनों को दिया गया था। जिसमे घर घर जाकर रायगढ़ शहर,ब्लॉक में डबल मास्क का वितरण किया।

इस कार्यक्रम की शुरुआत सर्व प्रथम पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारतरत्न स्वर्गीय राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके कार्यों को याद किया।
कार्यक्रम पश्चात जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला के निर्देश पर शहर ब्लाक अध्यक्षद्वय विकास ठेठवार, मदन महत के नेतृत्व में सोसल डिस्टेंस का पालन करते हुए डबल मास्क घर घर जाकर वितरण किया गया एवम लोगो को मास्क लगाने के लिए जागरूक किया गया।

शहर ब्लाक अध्यक्ष द्वारा आमजन को जागरूक करने हेतु डबल मास्क प्रदान किया गया जिसके लिए रायगढ़ शहर ब्लाक कांग्रेस कमेटी ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में मुख्यरूप से जिला कांग्रेस महामंत्री शाखा यादव,जिला कांग्रेस सचिव आशीष शर्मा,कमलेश यादव,बनवारी डहरे,लक्ष्मण महिलाने एवम जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी वसीम खान उपस्तिथ थे।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button