एसीसी एशिया कप 2025 : भारत-पाकिस्तान फाइनल से पहले बड़ा सवाल – बारिश हुई तो किसके नाम होगी ट्रॉफी?

नई दिल्ली। एसीसी एशिया कप 2025 का आगाज़ अब कुछ ही घंटों में होने जा रहा है और इस बार का फाइनल क्रिकेट प्रेमियों के लिए ऐतिहासिक होने वाला है। 41 साल के लंबे अंतराल के बाद पहली बार भारत और पाकिस्तान की टीमें एशिया कप के फाइनल में आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों के बीच जबरदस्त मुकाबले की उम्मीद की जा रही है।
लीग स्टेज और सुपर-4 मुकाबले में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को आसानी से हराया था, यही कारण है कि फाइनल को लेकर करोड़ों दर्शकों की निगाहें इस महा-मुकाबले पर टिकी हुई हैं। हालांकि, सबसे बड़ा सवाल अब यह है कि अगर बारिश ने खेल में खलल डाला तो आखिर एशिया कप 2025 की ट्रॉफी किस टीम के नाम होगी?
फाइनल मैच में बारिश का असर
एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) ने इस बार फाइनल मुकाबले के लिए कोई रिज़र्व डे तय नहीं किया है। ऐसे में बारिश की संभावना बनी रहने पर मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
अगर फाइनल के दिन बारिश होती है, तो एसीसी की कोशिश रहेगी कि कम से कम 6-6 ओवर का मैच कराया जा सके।
अगर मौसम की वजह से इतना भी संभव नहीं हुआ, तो सुपर ओवर के जरिए विजेता टीम तय करने का प्रयास किया जाएगा।
लेकिन अगर सुपर ओवर तक भी मैच संभव नहीं हुआ, तो दोनों टीमों को संयुक्त विजेता (Joint Champions) घोषित कर दिया जाएगा।
क्रिकेट प्रेमियों की बढ़ी धड़कनें
भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला यह महामुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए किसी त्योहार से कम नहीं है। ऐसे में हर कोई चाहता है कि यह मैच बिना रुकावट के खेला जाए और एक टीम एशिया की बादशाह बने। लेकिन मौसम की मार पड़ने पर यह ट्रॉफी दोनों टीमों को साझा करनी पड़ सकती है।












