Uncategorised
लगातार बारिश से बढ़ा केलो डैम का जलस्तर, छह गेट खोले गए

रायगढ़। जिले में पिछले दो दिनों से हो रही लगातार बारिश ने केलो डैम का जलस्तर तेजी से बढ़ा दिया है। गुरुवार दोपहर जलस्तर नियंत्रित करने के लिए डैम के छह गेट खोल दिए गए। प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से नदी किनारे न जाने की अपील की है।
बुधवार शाम से मौसम का मिजाज बदला और देर रात से भारी बारिश का दौर शुरू हो गया। बीते 24 घंटों में जिले में औसतन 55.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जबकि अधिकांश ब्लॉकों में 50 मिमी से अधिक बारिश हुई। विशेष रूप से केलो डैम के कैचमेंट एरिया में आने वाले घरघोड़ा, तमनार और लैलूंगा ब्लॉकों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है।
बारिश का सिलसिला जारी रहने से प्रशासन अलर्ट मोड पर है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।












