Uncategorised


सुरक्षित सुबह अभियान को मिला नया विस्तार, शहर के तीन प्रमुख चौकों पर लगे हाईटेक कैमरे

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायगढ़। शहरवासियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए रायगढ़ पुलिस ने “सुरक्षित सुबह” अभियान के तहत शहर के तीन प्रमुख चौकों – सुभाष चौक, शहीद भगत सिंह चौक और सत्तीगुड़ी चौक – को हाईटेक निगरानी सिस्टम से लैस कर दिया है। इन तीनों स्थानों पर चार-चार अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिससे सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत हो गई है।

इस महत्वपूर्ण पहल में रायगढ़ सराफा एसोसिएशन, रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ ग्रेटर और शार्प लाइन सर्विस ने सक्रिय सहभागिता निभाई। सोमवार सुबह पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल ने इन कैमरों का विधिवत लोकार्पण कर मॉनिटरिंग की व्यवस्था का निरीक्षण किया।

सामाजिक सहभागिता से सुरक्षा को नया बल

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री पटेल ने कहा कि “सुरक्षित सुबह अभियान केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज की साझा भागीदारी से चलने वाला सुरक्षा अभियान है।” उन्होंने व्यापारी संगठनों और आमजन से इसे जन-आंदोलन बनाने की अपील की।

पुलिस द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान के तहत दुकानदारों, मकान मालिकों और व्यापारियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है कि वे अपने परिसर में लगे कैमरों में से एक का रुख सार्वजनिक सड़कों की ओर रखें। इससे शहर की निगरानी और अधिक सुदृढ़ हो सकेगी।

तीनों चौकों पर सामाजिक सहभागिता से हुई स्थापना

सुभाष चौक में कैमरे रायगढ़ सराफा एसोसिएशन के सहयोग से लगाए गए।

शहीद भगत सिंह चौक में रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ ग्रेटर की भागीदारी रही।

सत्तीगुड़ी चौक में शार्प लाइन सर्विस (सीसीटीवी/इंटरनेट) के सहयोग से कैमरे लगाए गए।


प्रत्येक स्थल पर समीपवर्ती दुकानों में डिस्प्ले मॉनिटर भी लगाए गए हैं, ताकि रीयल-टाइम निगरानी हो सके।

उपस्थित रहे कई गणमान्य नागरिक व अधिकारी

लोकार्पण कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम, डीएसपी अनिल विश्वकर्मा, कोतवाली थाना प्रभारी सुखनंदन पटेल, सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष श्याम सुंदर गर्ग, सचिव राहुल सोनी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष पवन अग्रवाल, और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ ग्रेटर की ओर से अध्यक्ष मनीष जायसवाल, सचिव नमन अग्रवाल तथा कई अन्य सदस्य उपस्थित थे। शार्प लाइन सर्विस से आकाश ठेठवार ने कैमरे लगाने और तकनीकी सहायता में अहम भूमिका निभाई।

समापन में एसपी ने की सराहना

पुलिस अधीक्षक ने सभी सहयोगी संस्थाओं और व्यक्तियों का आभार जताते हुए कहा कि ऐसे प्रयासों से रायगढ़ शहर और अधिक सुरक्षित बनेगा। उन्होंने अन्य संगठनों से भी इस मुहिम से जुड़ने का आह्वान किया।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button