Uncategorised
दौसा में भीषण सड़क हादसा: खाटू श्याम से लौट रहे 10 श्रद्धालुओं की मौत, 7 बच्चे शामिल

राजस्थान के दौसा जिले में सोमवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। श्रद्धालुओं से भरी पिकअप गाड़ी ट्रक से टकरा गई, जिसमें कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 7 बच्चे भी शामिल हैं। सभी श्रद्धालु उत्तर प्रदेश के निवासी थे और खाटू श्याम के दर्शन करके लौट रहे थे।
हादसे में करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए हैं, जिनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर घायलों को जयपुर के अस्पताल में रेफर किया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अस्पताल में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।












