छत्तीसगढ़

सिमगा: बिना सूचना ड्यूटी से अनुपस्थित पटवारी निलंबित, प्रशासन की सख्त कार्रवाई

Advertisement

सिमगा (छत्तीसगढ़), 29 मार्च — राजस्व विभाग में लापरवाही के मामले में प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए एक पटवारी को निलंबित कर दिया है। लंबे समय से बिना सूचना ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर यह कार्रवाई की गई है।

जानकारी के अनुसार, सिमगा राजस्व अनुभाग अंतर्गत ग्राम धोधा (पटवारी हल्का नंबर 26) में पदस्थ पटवारी चंद्रप्रकाश 20 फरवरी 2026 से लगातार अपने मुख्यालय से अनुपस्थित थे। इस दौरान उन्होंने न तो किसी प्रकार की सूचना दी और न ही अवकाश स्वीकृत कराया। उनकी अनुपस्थिति के चलते क्षेत्र में कई शासकीय कार्य प्रभावित हुए और आम जनता को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देश पर एसडीएम सिमगा ने कार्रवाई की। प्रशासन ने इसे छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1966 का उल्लंघन मानते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबन आदेश जारी किया।

जारी आदेश के अनुसार, निलंबन अवधि में पटवारी का मुख्यालय तहसील कार्यालय सिमगा निर्धारित किया गया है। साथ ही उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा।

प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि शासकीय कार्यों में लापरवाही और अनियमितता को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button