Uncategorised

पं. सुंदरलाल शर्मा ओपन यूनिवर्सिटी में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिलासपुर। पंडित सुंदरलाल शर्मा ओपन यूनिवर्सिटी ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। इच्छुक छात्र-छात्राएं 31 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। यह अवसर विशेष रूप से उन विद्यार्थियों और कामकाजी लोगों के लिए उपयोगी है, जो नियमित कॉलेज नहीं जा पाते लेकिन अपनी पढ़ाई जारी रखना चाहते हैं। शासकीय कर्मचारी भी विभागीय अनुमति के साथ विभिन्न पाठ्यक्रमों में नामांकन कर सकते हैं।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा में शामिल होने की अनुमति सभी सरकारी विभागों द्वारा सामान्य प्रक्रिया के तहत दी जाती है। साथ ही, जिन छात्रों के प्रथम, द्वितीय या तृतीय वर्ष/सेमेस्टर के परिणाम अभी घोषित नहीं हुए हैं, वे भी अगली कक्षा में प्रवेश हेतु आवेदन कर सकेंगे।

पुराने विद्यार्थी अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर और नामांकन संख्या का उपयोग करके ऑनलाइन लॉगिन कर पाठ्यक्रम जोड़ सकते हैं। वहीं, आवेदन पत्र की आवश्यकता होने पर इसे विश्वविद्यालय कार्यालय, बिलासपुर से भी प्राप्त किया जा सकता है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button