रायगढ़

तालाबो के अतिक्रमण को हटाकर सौंदर्यीकरण किया जाएगा।घरों के सामने कचरा फेंके जाने पर वार्ड मोहर्रिर एव दारोगाओं द्वारा जुर्माने की कार्यवाही होगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिंहघोष/रायगढ़। गुरुवार को नगर पालिक निगम रायगढ़ की टीम क्लिनअप रायगढ़- महा सफाई अभियान के तहत वार्ड क्रं. 7 एवं 8 में पहुंचे। जहां नालियों के सफाई के साथ साथ आस आस के कुड़े कचरे को साफ किया गया।मोहल्ले में कचरा दरवाजे के पास फेंका गया था जिसपर निवासी से चालान भी काटा एव भविष्य मे कड़ाई करने के निर्देश दिए ।
कांदाजोर नाला में पोकलेन ,गैंग के माध्यम से सफाई
गंगाराम तालाब किनारे अतिक्रमण को हटा कर तालाब का सौंदर्यीकरण ड्रेन नाला बनाये जाने को कहा एवं नाला के दोनों ओर कब्जा को मुक्त कर नाले के पानी को कांदाजोर नाला में जोड़ने की बात कही, जेबा फॉर्म हॉउस के बगल में रामपुर रोड जिसका प्रस्ताव हो चुका है एवं बरसात की वजह से कार्य रुक गया उस रोड को मुरुम डस्ट डालकर चलने आवागमन लायक बनाये जाने के निर्देश ईई तिग्गा को दिए गए, वार्ड नम्बर 7 में गोविंद ज्वेलर्स ने नाले पर बॉउंड्री निर्माण किया है जिसे नोटिस देने की बात कही एवं उस स्थल पर कचरा ना फेंके जाने हेतु नोटिस बोर्ड भी चस्पा करने कहा , बरसाती एवं नाले के पानी के लिए जेबा फॉर्म हॉउस से कांदा जोर नाला कल्वर्ट स्ट्राम ड्रेन बनाने निर्देश दिए, चांदमारी चौक पर आंगनबाड़ी के पास रिक्त भूमि में निगम की दुकानों की योजना बनाने की बात कही
वही वार्ड नम्बर 8 में दर्रा डिपा तालाब का सौंदर्यीकरण कर तालाब के किनारे नाली निर्माण करना ताकि नाली का पानी तालाब में ना जाये के निर्देश दिए, दर्रा डिपा को सर्किट हाउस रोड में जोड़ने के भी प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए गोवर्धनपुर पुल तक सड़क एवं नाली निर्माण का भी इस्टीमेट बनाने के निर्देशित किया गया। महापौर जानकी अमृत काटजू एवं आयुक्त आशुतोष पांडेय ने कहा कि जहा जहा भी अतिक्रमण है उसे तत्काल नोटिस भेज कर्यवाही करे एवं वार्डो की सफाई निरंतर करवाते रहने हेतु सफाई दारोगाओं को आदेशित किया ।
वहीं निगम के ठेकेदार संघ के द्वारा प्रतिदिन 100 पैकेट भोजन की व्यवस्था सफाई कर्मियों के लिए कराई जाती है एवं ठेकेदार संघ के द्वारा सफ़ाई कार्य हेतु एक जेसीबी एवं 3 ट्रैक्टर भी प्रदाय किया गया है ।
महासफाई अभियान के तहत आज वार्ड के निरीक्षण करने पहुंचे महापौर जानकी अमृत काटजू, निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय के साथ उनकी टीम में एमआईसी प्रभारी कमल पटेल, संजय देवांगन, कार्यपालन अभियंता अजित तिग्गा, अभियंता एस एन अघरिहा, उपअभियंता ऋषि राठौर, स्वास्थ प्रभारी जी ईश्वर राव, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी भूपेश सिंह, पीआईयू प्रह्लाद तिवारी, स्वच्छता निरीक्षक राजेश पांडेय ,वार्ड पार्षद आरिफ हुसैन, श्रीमती रुक्मिणी साहू, वार्ड मोहर्रिर गुरुदेव दास, सफाई दरोगा घनश्याम ठाकुर, ,कमलेश सिंह पूर्व पार्षद दयाराम ध्रुर्वे आदि शामिल थे।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button