Uncategorised

रायगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार अनिल रतेरिया को मिलेगा “अग्र विभूति पुरस्कार”

Advertisement

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन का नवम अग्र अलंकरण समारोह 28 अगस्त को एस.एन. पैलेस रायपुर में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा।

रायगढ़ जिले के वरिष्ठ पत्रकार अनिल रतेरिया को पत्रकारिता के क्षेत्र में चार दशकों से किए गए उनके अमूल्य योगदान के लिए “अग्र विभूति पुरस्कार” से सम्मानित किया जाएगा।

अनिल रतेरिया के चयन पर रायगढ़ के वरिष्ठ सामाजिक नेता बाबूलाल अग्रवाल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह पूरे रायगढ़ अग्रवाल समाज का सम्मान है। उन्होंने कहा कि रतेरिया जी ने अपना पूरा जीवन नि:स्वार्थ भाव से पत्रकारिता को समर्पित किया है।

उनके सम्मान से अग्रसेन सेवा संघ, अग्रवाल समाज समिति, अग्रवाल मित्र सभा, अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन, श्री अग्रसेन आयोजन समिति, अग्रवाल महिला विकास समिति सहित कई संगठनों ने हर्ष व्यक्त किया है।

पत्रकारिता में 40 वर्षों का योगदान

अनिल रतेरिया ने वर्ष 1986 में रायगढ़ संदेश से अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत की। इसके बाद वर्ष 1995 से वे दैनिक भास्कर से जुड़े और लंबे समय तक रायगढ़-जशपुर संयुक्त जिले के ब्यूरो हेड रहे। इस दौरान उन्होंने बड़े नेताओं के साक्षात्कार, विशेष लेख और जनहित के मुद्दों पर धारदार रिपोर्टिंग कर अपनी अलग पहचान बनाई।

रतेरिया ने अपने लेखन से रायगढ़ जिले की राजनीति, सामाजिक गतिविधियों और विशेषकर अग्रवाल समाज की संस्थाओं एवं आयोजनों को प्रदेश स्तर पर ख्याति दिलाई। वे स्वयं भी मंच संचालन और समाज के धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजनों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे।

समाज और विकास के लिए सक्रिय

अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने कभी व्यक्तिगत लाभ की अपेक्षा नहीं की। बल्कि समाज और रायगढ़ शहर के विकास के लिए हमेशा प्रयासरत रहे। उद्योगपति स्व. ओमप्रकाश जिंदल और नवीन जिंदल के साथ भी उन्होंने व्यक्तिगत स्वार्थ से परे रहकर शहर के विकास के मुद्दों पर लगातार संवाद किया।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button