Uncategorised
रायपुर की पहली महिला विधायक रजनी ताई उपासने का 94 वर्ष की आयु में निधन

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की पूर्व विधायक रजनी ताई उपासने का बुधवार को 94 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रही थीं और घर पर ही उनका उपचार हो रहा था।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।
रजनी ताई उपासने ने वर्ष 1977 में जनता पार्टी के टिकट पर रायपुर विधानसभा से जीत दर्ज कर इतिहास रचा था। वे रायपुर से चुनी जाने वाली पहली महिला विधायक बनीं। उस समय राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बेहद कम थी, ऐसे में उनका यह योगदान प्रेरणादायी माना जाता है।












