रायगढ़ जिले में पीएम आवास योजना अंतर्गत संविदा पदों पर भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से सम्पन्न

रायगढ़। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत जिले में रिक्त संविदा पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। इसी क्रम में कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने आज भर्ती के तहत आयोजित अभ्यर्थियों के साक्षात्कार (इंटरव्यू) प्रक्रिया का निरीक्षण किया।
कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि भर्ती प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी होनी चाहिए। उनके निर्देशानुसार पूरे इंटरव्यू प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग की जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की शंका या भ्रांति की गुंजाइश न रहे।
भर्ती के पद
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत जिले में निम्नलिखित संविदा पदों पर भर्ती की जा रही है–
- प्रशिक्षण समन्वयक
- विकासखण्ड समन्वयक (जनपद पंचायत स्तर पर)
- तकनीकी सहायक
- डाटा एन्ट्री ऑपरेटर
परीक्षा एवं साक्षात्कार का आयोजन
इन पदों हेतु कौशल परीक्षा एवं साक्षात्कार का आयोजन शुक्रवार, 29 अगस्त 2025 को प्रातः 10 बजे से उत्तम मेमोरियल कॉलेज, पटेलपाली, रायगढ़ में किया गया।
संपूर्ण भर्ती प्रक्रिया मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत रायगढ़ श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशन एवं सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में सम्पन्न हुई। प्रत्येक अभ्यर्थी के साक्षात्कार की प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई।
परिणाम कहां देखें
कौशल परीक्षा एवं साक्षात्कार उपरांत चयनित अभ्यर्थियों का परिणाम –
- मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत रायगढ़ के सूचना पटल पर
- तथा जिले की आधिकारिक वेबसाईट https://raigarh.gov.in पर देखा जा सकेगा।












