Uncategorised

रायगढ़ में हाथी शावक का जन्म, गांव में खुशी की लहर

Advertisement

रायगढ़। जिले के घरघोड़ा वन परिक्षेत्र के केराबाहर गांव में बीती रात एक मादा हाथी ने स्वस्थ शावक को जन्म दिया। सुबह होते ही इसकी जानकारी जैसे ही ग्रामीणों को हुई, भारी संख्या में लोग मौके पर पहुँच गए। नन्हें हाथी को देखकर ग्रामीणों में उत्साह और उमंग का माहौल है।

ग्रामीण तोष साहू ने बताया कि इस समय पूरे क्षेत्र में गणेश उत्सव मनाया जा रहा है, ऐसे में हाथी शावक का जन्म शुभ संकेत माना जा रहा है। लंबे समय बाद जंगल में ऐसी खुशी देखने को मिली है जिससे पूरा इलाका हर्षोल्लास से भर गया है।

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुँची। अधिकारियों ने बताया कि माँ और शावक दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। साथ ही ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे अधिक भीड़ न लगाएँ और सुरक्षित दूरी बनाए रखें ताकि हाथी परिवार को किसी तरह की परेशानी न हो।

घरघोड़ा परिक्षेत्र अधिकारी सी.के. राठिया ने बताया कि उनके क्षेत्र में इस समय 47 हाथियों का दल विचरण कर रहा है, जिसमें से 11 हाथी छाल रेंज की ओर चले गए हैं। वर्तमान में 36 हाथियों का दल मौजूद है। बीती रात करीब 3 बजे शावक का जन्म हुआ, जिसे उसके दल से मिलवा दिया गया है। वन विभाग लगातार हाथियों की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button