Uncategorised

स्ट्रीट लाइटों की खराबी पर कांग्रेस ने निगम प्रशासन को घेरा, वार्डों में अंधेरे से बढ़ी परेशानी

Advertisement

रायगढ़। जिला कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री शाखा यादव ने नगर निगम प्रशासन पर शहर की स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त न करने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि शहर के लगभग सभी वार्डों से लगातार शिकायतें मिल रही हैं कि स्ट्रीट लाइटें लंबे समय से बंद पड़ी हैं, लेकिन शिकायत दर्ज कराने के बाद भी सुधार कार्य नहीं हो रहा।

शाखा यादव ने बताया कि पहले स्ट्रीट लाइटों के रखरखाव की जिम्मेदारी ईईसीएल के पास थी, किंतु अनुबंध की अवधि समाप्त होने के बाद से अब तक तीन बार नए टेंडर निकाले गए, मगर प्रक्रिया अधूरी रह गई। इसके चलते शहर के अधिकांश वार्ड अंधेरे में डूबे हुए हैं। उन्होंने निगम प्रशासन को इस स्थिति के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button