Uncategorised

रायगढ़ : JSW प्लांट में हादसा, डिप्टी मैनेजर की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Advertisement

रायगढ़। जिले के भूपदेवपुर थाना क्षेत्र स्थित JSW प्लांट में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में सेंटर साइड में पदस्थ डिप्टी मैनेजर रविन्द्र डनसेना (43 वर्ष) की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, तारापुर निवासी रविन्द्र डनसेना गुरुवार की सुबह ए-शिफ्ट में ड्यूटी पर पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि वे सेंटर प्लांट साइड के बाहर मौजूद थे, तभी किसी अज्ञात हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए।

आसपास मौजूद मजदूरों ने तत्काल घटना की सूचना प्लांट प्रबंधन को दी। उन्हें गंभीर हालत में जिंदल फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उपचार के दौरान मृत घोषित कर दिया।

भूपदेवपुर थाना प्रभारी संजय नाग ने बताया कि घटना की सूचना सुबह लगभग नौ बजे मिली। प्रारंभिक जांच में मृतक के कपड़ों पर कीचड़ पाया गया है, हालांकि मौत का सटीक कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटना के हर पहलू की पड़ताल की जा रही है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button