Uncategorised

घरघोड़ा में नाले किनारे मिला अज्ञात युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायगढ़ । जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत कसईया नाले के पास शनिवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सुबह-सुबह बायपास मार्ग से गुजर रहे राहगीरों ने सड़क किनारे शव पड़ा देखा और तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी।

सूचना मिलते ही घरघोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू की। प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि मृतक शौच के लिए नाले की ओर गया होगा, जहां संतुलन बिगड़ने से वह सिर के बल गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि वास्तविक कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पहचान के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। इधर, घटना की जानकारी फैलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए, जिससे क्षेत्र में हल्का तनाव का माहौल भी बन गया।

पुलिस ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति अपने परिजन या परिचित को लापता बता रहा है तो वे घरघोड़ा थाने से संपर्क करें, ताकि शव की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि हर पहलू पर जांच की जा रही है और परिजनों की पहचान होते ही आगे की कार्यवाही की जाएगी।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button