Uncategorised

जुनवानी नाले में बहने से दो युवकों की मौत, एसडीआरएफ ने दोनों शव किए बरामद

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

भिलाई/दुर्ग। जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच जुनवानी स्थित नाले में मंगलवार की रात बड़ा हादसा हो गया। यहां मछली पकड़ने गए दो युवक नाले के तेज बहाव में बह गए। घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू अभियान में जुट गई। बुधवार को एक युवक का शव बरामद कर लिया गया था, जबकि दूसरे का शव गुरुवार को बाहर निकाला गया।


ऐसे हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, घटना मंगलवार रात करीब 8 बजे स्मृति नगर चौकी अंतर्गत विनोबा नगर जुनवानी निवासी पीलू निषाद और पवन खुटेल के साथ हुई। दोनों मछली पकड़ने के लिए नाले पर पहुंचे थे। इस दौरान पवन का पैर फिसल गया और वह नाले में जा गिरा। उसे बचाने के लिए पीलू भी नाले में कूद पड़ा, लेकिन तेज बहाव में वह भी बह गया।


तीसरे साथी ने दी सूचना

मौके पर मौजूद तीसरे साथी नरेन्द्र वर्मा ने पानी के तेज बहाव को देखते हुए नाले में उतरने की हिम्मत नहीं की। उन्होंने तत्काल बस्ती में जाकर लोगों को घटना की जानकारी दी। सूचना पाकर स्मृति नगर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची।


रेस्क्यू ऑपरेशन

जिला सेनानी नागेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार देर रात बारिश के कारण रेस्क्यू अभियान कुछ देर चलाने के बाद रोकना पड़ा। बुधवार सुबह फिर से सर्चिंग शुरू की गई। दोपहर करीब तीन बजे नाले में बहे पीलू निषाद का शव घटना स्थल से करीब आधे किमी दूर बरामद किया गया। गुरुवार को दूसरे युवक पवन खुटेल का शव भी एसडीआरएफ की टीम ने बाहर निकाल लिया। दोनों शव स्मृति नगर पुलिस को सौंपे गए हैं।


गांव में शोक का माहौल

एक साथ दो युवकों की मौत से क्षेत्र में गम का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे ने ग्रामीणों को झकझोर कर रख दिया है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button