Uncategorised

रायगढ़ के खरसिया में दिल दहला देने वाली वारदात : एक ही परिवार के चार सदस्यों की हत्या, रिश्तेदार पर शक गहराया

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायगढ़। जिले के खरसिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम ठुसेकेला, राजीव नगर मोहल्ले में हुई सामूहिक हत्याकांड की घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया है। यहां एक ही परिवार के चार लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में हत्या का संदेह मृतकों के ही एक रिश्तेदार पर जताया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने पारिवारिक विवाद के चलते इस वारदात को अंजाम दिया।

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने डॉग स्क्वॉड की मदद ली। स्निफर डॉग मृतक के पड़ोसी रिश्तेदार के घर के बाहर जाकर रुक गया, जिससे शक और गहरा गया। फिलहाल पुलिस ने संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

चार दिन बाद गंध से खुला राज

यह हृदयविदारक घटना ग्राम ठुसेकेला, राजीव नगर मोहल्ले की है। मृतकों की पहचान बुधराम उरांव (35 वर्ष), उसकी पत्नी सोहद्रा (30 वर्ष), बेटा अरविंद (10 वर्ष) और बेटी शिवांगी (6 वर्ष) के रूप में हुई है। बुधराम पेशे से राजमिस्त्री था।

10 सितंबर को गांव के लोगों ने घर से तेज बदबू आने की शिकायत की। जब ग्रामीणों ने खिड़की से अंदर झांका तो कमरे में खून के छींटे दिखाई दिए। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

11 सितंबर, गुरुवार को पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस को खून से सनी कुल्हाड़ी बरामद हुई। इसके बाद घर के पीछे बने खाद के गड्ढे से एक-एक कर चारों शव बरामद किए गए। शवों को गड्ढे में दबाकर ऊपर से सड़े हुए पैरा से ढक दिया गया था। शवों पर सिर और गले पर गंभीर चोट के निशान पाए गए।

पुलिस और फोरेंसिक टीम की जांच

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड को मौके पर बुलाया। साथ ही जिले के पुलिस अधीक्षक समेत भारी पुलिस बल भी घटनास्थल पर पहुंचा। बरामद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस का बयान

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट है कि आरोपी ने घर के अंदर सो रहे परिवार पर कुल्हाड़ी से हमला किया और बाद में शवों को खींचकर गड्ढे में दबा दिया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि संदिग्ध रिश्तेदार को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button