Uncategorised

रायगढ़ जिले में दो अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत, सांड के हमले और सांप के काटने से गई जान

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement


रायगढ़ । जिले में शनिवार को हुए दो अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। पहली घटना शहर के मधुबन मोदीपारा क्षेत्र की है, जहां एक सांड ने महिला पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। वहीं दूसरी घटना पूंजीपथरा थाना क्षेत्र की है, जहां एक ग्रामीण को सांप ने डस लिया और उसकी मौके पर ही जान चली गई। पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

सांड के हमले से महिला की मौत
मिली जानकारी के अनुसार, मधुबन मोदीपारा क्षेत्र की रहने वाली 60 वर्षीय लक्ष्मीन यादव मोहल्ले के घरों में काम कर अपने परिवार का गुजारा करती थी। शनिवार की सुबह करीब 10 बजे वह काम से लौट रही थी। इसी दौरान मोहल्ले में अचानक एक सांड ने उस पर हमला कर दिया। सांड ने महिला को पटक-पटककर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायल महिला को मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। जहां देर रात करीब 12 बजे इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और फिर परिजनों को सौंपते हुए आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

सांप के काटने से ग्रामीण की मौत
दूसरी घटना पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के ग्राम पाली की है। यहां 60 वर्षीय जोगीराम धनवार शनिवार रात खाना खाने के बाद शौच के लिए गांव के पास तालाब गया था। इसी दौरान एक जहरीले सांप ने उसके बाएं हाथ की उंगली पर काट लिया।

सांप के काटने के बाद जोगीराम की हालत बिगड़ने लगी। परिजन उसे तुरंत नजदीकी निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और मर्ग कायम करते हुए आगे की जांच में जुट गई है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button