Uncategorised

रायगढ़ प्रेस क्लब भवन निर्माण को मिली मंजूरी, विधायक निधि से 30 लाख स्वीकृत

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायगढ़। लंबे समय से प्रतीक्षित रायगढ़ प्रेस क्लब भवन निर्माण का रास्ता अब साफ हो गया है। प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओ.पी. चौधरी ने अपनी घोषणा के अनुरूप भवन निर्माण के लिए 30 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं। यह राशि विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत विधायक निधि से दी जाएगी।



प्रेस क्लब उपाध्यक्ष राजेश जैन ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि पत्रकारों द्वारा वर्षों से प्रेस क्लब भवन की मांग उठाई जा रही थी। वित्त मंत्री चौधरी की पहल पर डिग्री कॉलेज रोड स्थित भूमि का आबंटन और रजिस्ट्री पूरी हो चुकी है। हाल ही में भूमि के दस्तावेज प्रेस क्लब अध्यक्ष हेमंत थवाईत और सचिव नवीन शर्मा को सौंपे गए थे। उसी अवसर पर श्री चौधरी ने 30 लाख रुपये की घोषणा भी की थी।

अब कलेक्टर को राशि स्वीकृति के लिए अनुशंसा भेज दी गई है, जिसके बाद भवन निर्माण की प्रक्रिया शीघ्र ही शुरू होगी। प्रेस क्लब अध्यक्ष, सचिव सहित सभी सदस्यों ने इस सहयोग के लिए वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी का आभार व्यक्त किया है। पत्रकारों में इसे लेकर उत्साह और हर्ष का माहौल है, क्योंकि जल्द ही रायगढ़ को एक आधुनिक और सर्वसुविधायुक्त प्रेस क्लब भवन मिलने जा रहा है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button