Uncategorised

छत्तीसगढ़ : रायगढ़ जिले के सरकारी स्कूल के टीचर पर बच्चों से दुर्व्यवहार का आरोप, परिजन पहुंचे कलेक्टर कार्यालय

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जिले के ग्राम पंचायत दियागढ़ के आश्रित गांव चिंगारी स्थित शासकीय माध्यमिक स्कूल के शिक्षक पर बच्चों के साथ दुर्व्यवहार करने और जातिगत भेदभाव करने का आरोप लगा है। परिजनों ने इस संबंध में कलेक्टर से लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

जाति देखकर बच्चों से छूत-अछूत जैसा व्यवहार

शिकायत पत्र के अनुसार, शिक्षक गांधीराम राठिया बच्चों की जाति देखकर उनके साथ छूत-अछूत जैसा व्यवहार करते हैं। परिजनों ने आरोप लगाया कि शिक्षक बच्चों को नीचा दिखाते हैं और अक्सर कहते हैं कि वे गरीब परिवार से हैं, इसलिए कुछ भी नहीं कर सकते। इतना ही नहीं, वह बच्चों और उनके परिजनों को थाने में रिपोर्ट करने की धमकी भी देते हैं।

जनप्रतिनिधियों की भी नहीं करते परवाह

ग्रामीणों के मुताबिक, जब गांव के सरपंच और अन्य जनप्रतिनिधियों ने शिक्षक को समझाने की कोशिश की, तो उन्होंने भी इसे नजरअंदाज कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि शिक्षक अक्सर यह कहकर दबाव बनाते हैं कि “जहां शिकायत करना है करो, मैं थाना में तुम लोगों के खिलाफ शिकायत कर दूंगा।”

40-45 बच्चे पढ़ते हैं इस स्कूल में

ग्रामीणों द्वारा कलेक्टर को सौंपे गए आवेदन में बताया गया कि इस स्कूल में फिलहाल करीब 40 से 45 बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं, लेकिन शिक्षक का रवैया सही नहीं है। वह बच्चों से ठीक तरह से बातचीत तक नहीं करते, जिससे बच्चों की पढ़ाई और मानसिक स्थिति प्रभावित हो रही है।

बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीण

शिक्षक के इस रवैये से तंग आकर सोमवार (22 सितंबर) को बड़ी संख्या में ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचे और लिखित शिकायत कलेक्टर को सौंपी। ग्रामीणों ने मांग की है कि शिक्षक को तुरंत इस स्कूल से हटाया जाए।

प्रशासन का आश्वासन

ग्रामीणों की शिकायत के बाद अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि मामले की जांच जल्द शुरू की जाएगी और दोषी पाए जाने पर शिक्षक के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button