Uncategorised

रायगढ़ पुलिस ने किया संगठित बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

18 आरोपी गिरफ्तार, 52 चोरी की बाइक जब्त, कीमत ₹40 लाख से अधिक

रायगढ़, 23 सितंबर। रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसपी श्री दिव्यांग कुमार पटेल के नेतृत्व में पुलिस ने एक संगठित बाइक चोरी गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के सरगना राजा खान सहित कुल 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से चोरी की गई 52 दुपहिया गाड़ियां जब्त की गई हैं, जिनकी कीमत वर्तमान बाजार मूल्य के अनुसार ₹40 लाख से अधिक आंकी गई है।

चोरी की वारदातें और तरीका

गिरोह के सदस्य रायगढ़ के साप्ताहिक बाजार, हॉस्पिटल और मंदिर जैसे भीड़भाड़ वाले स्थानों पर खड़ी गाड़ियों पर नजर रखते थे। ये आरोपी मास्टर-की की मदद से बाइक का लॉक खोलकर आसानी से वाहन चुरा ले जाते थे। आरोपी विशेषकर एचएफ डीलक्स, स्प्लेंडर और प्लेटिना जैसे मॉडल चोरी करते थे, जिनकी बिक्री आसानी से हो जाती है।

साइबर सेल की निगरानी में पकड़ा गया मास्टरमाइंड

एसपी ने शहर में लगातार हो रही बाइक चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए साइबर सेल और थानों को पुराने चोरों की गतिविधियों पर निगाह रखने के निर्देश दिए थे। इसी बीच साइबर सेल ने बाइक चोर राजा खान को संदिग्ध अवस्था में एक बिना नंबर बाइक के साथ पकड़ा। पूछताछ में उसने रायगढ़ और सीमावर्ती जिलों में कई बाइक चोरी की घटनाओं का खुलासा किया।

राजा खान की निशानदेही पर पुलिस ने विशेष टीम गठित की, जिसमें साइबर डीएसपी अनिल विश्वकर्मा और विभिन्न थाना क्षेत्रों के स्टाफ शामिल थे। टीम ने छापेमारी कर अलग-अलग जगहों से 18 आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की 52 बाइक बरामद कीं।

दर्ज एफआईआर

बरामद बाइक में से 21 वाहन रायगढ़ जिले में दर्ज एफआईआर से संबंधित पाए गए हैं। वहीं 2 बाइक जिला सक्ती और 1 बाइक जिला सारंगढ़ से चोरी की गई थी।

  • कोतवाली रायगढ़ – 7
  • पुसौर – 4
  • चक्रधरनगर – 3
  • जूटमिल – 2
  • धरमजयगढ़ – 2
  • घरघोड़ा – 1
  • कोतरारोड़ – 1
  • खरसिया – 1
  • सारंगढ़ – 1
  • हसौद – 1
  • सक्ती – 1

गिरफ्तार आरोपी

  1. राज उर्फ राजा खान पिता अली खान, 34 वर्ष, निवासी कोडपाली थाना पुसौर (वर्तमान पता लाखा, थाना कोतवाली रायगढ़)
  2. अजय कुमार साहू पिता कृष्ण कुमार साहू, 21 वर्ष, निवासी खजरी, थाना केडार, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़
  3. अर्जुन महिलाने पिता बाबूलाल महिलाने, 25 वर्ष, निवासी भदरा, थाना कोसीर, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़
  4. मेमसाय साहू पिता मन्दरू लाल साहू, 20 वर्ष, निवासी खजरी, थाना केडार, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़
  5. भानुप्रताप खूंटे पिता मनोहर लाल खूंटे, 22 वर्ष, निवासी हीरी, थाना सिटी कोतवाली सारंगढ़
  6. लक्ष्मण दास महंत उर्फ छोटे पिता समारू दास महंत, 23 वर्ष, निवासी पटारीपाली, थाना केडार, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़
  7. देवकुमार भारद्वाज पिता दुजेराम भारद्वाज, 32 वर्ष, निवासी मेढ़ापाली, थाना डभरा, जिला सक्ती
  8. उसत दास महंत पिता गुलाब दास महंत, 23 वर्ष, निवासी सारसमाल, थाना लैलूंगा
  9. नरेंद्र पैंकरा पिता कमल पैंकरा, 21 वर्ष, निवासी बरसा बहार, थाना लैलूंगा
  10. रोहित सारथी पिता पिंटू सारथी, 19 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 1, लैलूंगा
  11. जयराम चौहान
  12. हिदायत खान
  13. मुकेश दास
  14. किशन बंजारे
  15. रामा कोसले
  16. शोभाराम यादव
  17. देव पैंकरा (घरघोड़ा अपराध में जेल दाखिल)
  18. छतर राठिया (घरघोड़ा अपराध में जेल दाखिल)

बरामद संपत्ति

  • कुल 52 दुपहिया वाहन
  • कीमत: लगभग ₹40 लाख
  • वाहन का प्रकार: 38 एचएफ डीलक्स, 9 स्प्लेंडर, 4 प्लेटिना और 1 एक्टिवा 6G स्कूटी

पुलिस टीम की भूमिका

इस बड़ी सफलता में एडिशनल एसपी श्री आकाश मरकाम, डीएसपी (साइबर सेल) अनिल विश्वकर्मा के मार्गदर्शन और साइबर सेल व विभिन्न थाना क्षेत्रों की टीमों का विशेष योगदान रहा।
टीम में प्रधान आरक्षक राजेश पटेल, दुर्गेश सिंह, बृजलाल गुज्जर और आरक्षक प्रशांत पंडा, महेश पंडा, पुष्पेंद्र जाटवर, विकास प्रधान, प्रताप बेहरा, रविन्द्र गुप्ता, सुरेश सिदार, धनन्जय कश्यप, गजेंद्र प्रधान, सुलेमान तिग्गा, सुरेन्द्र सहित थाना कोतवाली, चक्रधरनगर, जूटमिल, कोतरारोड़, पुसौर और घरघोड़ा स्टाफ की अहम भूमिका रही।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button