Uncategorised

राजधानी में फिल्मी स्टाइल ठगी: 100 दिन में पैसा डबल करने का झांसा देकर 5 करोड़ रुपये हड़पे

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायपुर। राजधानी से एक बड़ा ठगी का मामला सामने आया है। फिल्म हेरा फेरी की तर्ज पर एक शातिर ठग ने 100 दिन में पैसे डबल करने का झांसा देकर छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों के करीब दो दर्जन निवेशकों से लगभग 5 करोड़ रुपये हड़प लिए। पीड़ितों ने टिकरापारा थाने में शिकायत दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी और रकम वापस दिलाने की गुहार लगाई है। पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।


आरोपी की पहचान

पुलिस ने आरोपी की पहचान अनिरुद्ध दलवी निवासी बेलगाम, कर्नाटक के रूप में की है। उसने खुद को ए स्क्वायर ग्लोबल कंसल्टेंसी कंपनी का मैनेजिंग डायरेक्टर और आईसीआईसीआई बैंक का फंड मैनेजर बताकर निवेशकों का विश्वास जीता। आरोपी ने डीमैट खाते में सौ करोड़ रुपये से अधिक की इक्विटी और लाइव ट्रेडिंग दिखाकर लोगों को भरोसा दिलाया।


धोखे का जाल कैसे बुना?

पीड़ित अनवर मोहम्मद (निवासी रायपुर) की शिकायत के अनुसार, आरोपी ने बताया कि यदि कोई निवेश करेगा तो उसे 100 दिन तक प्रतिदिन 2% मुनाफा मिलेगा और अंत में रकम दोगुनी लौटाई जाएगी। निवेश की सुरक्षा का भरोसा दिलाने के लिए आरोपी ने भूमि समझौते और चेक तक दिए।

लालच में आकर रायपुर, दुर्ग, जांजगीर, कोरबा, झारखंड और आंध्र प्रदेश के लोगों ने जनवरी से अप्रैल 2025 के बीच नकद और ऑनलाइन माध्यम से करीब 5 करोड़ रुपये निवेश कर दिए।


भरोसा पक्का करने की चाल

शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि सबसे पहले 5.40 लाख रुपये निवेश करने पर आरोपी ने उसके खाते में करीब 30 हजार रुपये लौटाए। इससे उसका विश्वास मजबूत हुआ और उसने अन्य परिचितों व रिश्तेदारों को भी निवेश करने के लिए प्रेरित किया।


ठगी का खुलासा

अप्रैल 2025 के बाद जब ब्याज आना बंद हुआ तो निवेशकों ने रकम वापस मांगी। आरोपी ने कभी सॉफ्टवेयर अपडेट, कभी वेबसाइट हैकिंग, तो कभी ट्रेडिंग खाते में फंड न होने का बहाना बनाकर सभी को टालना शुरू कर दिया। लगभग छह महीने तक इंतजार और झांसेबाजी के बाद पीड़ितों को एहसास हुआ कि वे ठगी के शिकार हो चुके हैं।


पुलिस की कार्रवाई

पीड़ितों ने थक-हारकर टिकरापारा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश उसके मोबाइल नंबर और बैंक खातों के आधार पर कर रही है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button