Uncategorised

महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव 2025 : भव्य तैयारियों के साथ अग्र समाज में उत्साह का माहौल

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायगढ़। विश्व समाज को मानवता, प्रेम, स्नेह और एकता का अमर संदेश देकर जीवन को जीने की कला सिखाने वाले अग्र समाज के कुल देव, युग पुरुष महाराजा अग्रसेन की जयंती का आयोजन इस वर्ष भी बड़े उत्साह और भव्यता के साथ किया जा रहा है। देश-विदेश के साथ ही शहर में भी अग्र समाज के सभी लोग महाराजा अग्रसेन की जयंती को ऐतिहासिक एवं यादगार बनाने के लिए पूरे मनोयोग से जुटे हुए हैं।


भव्य तैयारियाँ पूर्ण

जयंती की खुशी में बच्चों से लेकर वरिष्ठजनों तक के लिए विविध सांस्कृतिक व मनोरंजनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। तैयारियों को नव्यता व भव्यता देने के लिए अग्र समाज के सभी पदाधिकारी और प्रभारीगण लगातार मेहनत में जुटे हैं।
कार्यक्रम को सफल बनाने में संयोजक सुनील लेंध्रा, अध्यक्ष अनूप रतेरिया, अशोक अग्रवाल (ब्लूचीप), मनीष पालीवाल, उपाध्यक्ष मनीष अग्रवाल (दवाई), कमलेश रतेरिया, आर्यन अग्रवाल, प्रचार-प्रसार प्रमुख अधीश रतेरिया, प्रकाश निगानिया, ऐश अग्रवाल, तथा महिला विंग की ओर से अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन प्रमुख श्रीमती रेखा महमिया, कविता बेरीवाल, उपाध्यक्ष रीना बापोड़िया व कशिश अग्रवाल का विशेष मार्गदर्शन मिल रहा है।


आज क्रिकेट से होगा आगाज़

अध्यक्ष अनूप रतेरिया ने बताया कि 12 सितंबर से महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव का शुभारंभ हो रहा है। इसकी शुरुआत आईपीएल की तर्ज पर आयोजित पहली क्रिकेट प्रतियोगिता से होगी।
यह प्रतियोगिता शहर के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में शुरू होगी। इसे खास बनाने के लिए प्रभारी मुकेश गोयल (प्रखर प्रवक्ता) और विनोद महमिया अथक प्रयास कर रहे हैं।
इसी शाम समाज की सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों का सम्मान समारोह आयोजित होगा तथा उनके करकमलों से जयंती महोत्सव का औपचारिक शुभारंभ किया जाएगा।


जयंती की खासियत

कार्यक्रम संयोजक सुनील लेंध्रा ने बताया कि इस बार की महाराजा अग्र जयंती की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि एक ही छत के नीचे समाज के सभी वर्ग एकजुट होकर आयोजन को यादगार बनाने में योगदान दे रहे हैं।
यह आयोजन समाज की एकता, भाईचारे और अपनत्व का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत करेगा। समाज के हर सदस्य का अतुलनीय सहयोग देखने को मिल रहा है, जिससे यह महोत्सव निश्चित रूप से वृहद और भव्य स्तर पर आयोजित होगा।


प्रतियोगिता प्रभारियों की नियुक्ति

अध्यक्ष अनूप रतेरिया ने बताया कि जयंती महोत्सव 2025 की विविध मनोरंजनात्मक प्रतियोगिताओं के लिए अलग-अलग पदाधिकारियों एवं प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। विभिन्न जोनों का चयन कर उन्हें जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं।
महिला वर्ग की प्रतियोगिताओं को सफल बनाने के लिए विशेष रूप से अध्यक्ष श्रीमती रेखा महमिया, अध्यक्ष कविता बेरीवाल, उपाध्यक्ष रीना बापोड़िया, शालू गोयल और कशिश अग्रवाल सक्रिय रूप से मार्गदर्शन कर रही हैं।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button