Uncategorised

रायगढ़ पुलिस लाइन में परंपरागत ढंग से हुआ शस्त्र पूजन, SP ने दी विजयदशमी की शुभकामनाएं

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement



रायगढ़ । विजयादशमी के अवसर पर जिलेभर में परंपरा अनुसार शस्त्रों की पूजा-अर्चना की गई। गुरुवार सुबह पुलिस लाइन उर्दना में विशेष आयोजन हुआ, जहां पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच मां भगवती की आराधना कर अस्त्र-शस्त्रों और वाहनों का पूजन किया।

पूजन से पहले सभी हथियारों और वाहनों की विधिवत सफाई कर उन्हें सुसज्जित रूप से पूजा स्थल पर सजाया गया था। देवी को प्रसन्न करने की परंपरा निभाते हुए राखिया फल की बलि भी दी गई। इस अवसर पर उपस्थित पुलिस अधिकारियों और जवानों को प्रसाद वितरित किया गया।

विजयादशमी पर हर वर्ष की भांति इस बार भी पुलिस लाइन के साथ-साथ जिले के सभी थानों और चौकियों में थाना प्रभारियों द्वारा शस्त्रों की सफाई कर विधि-विधान से पूजा की गई। पूजन के उपरांत परंपरा के अनुसार फायरिंग की रस्म भी निभाई गई।

कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम, नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा, पुलिस उप अधीक्षक अनिल विश्वकर्मा सहित पुलिस लाइन का समस्त अमला मौजूद रहा। इस अवसर पर एसपी दिव्यांग पटेल ने विजयादशमी की बधाई देते हुए इसे बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक पर्व बताया।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button