Uncategorised
बिलासपुर : अशोभनीय हरकत के बाद अशांति, मंदिर में पेशाब करने वाले युवक पर भीड़ ने किया हमला

बिलासपुर । सरकंडा थाना क्षेत्र के अशोक नगर इलाके में शुक्रवार देर रात मंदिर में हुई अशोभनीय हरकत ने पूरे इलाके में तनाव का माहौल बना दिया। आरोप है कि अशरफ खान नामक युवक ने मंदिर में जाकर शिवलिंग के पास पेशाब कर दी, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया।
घटना के बाद गुस्साए लोगों ने मंदिर और आसपास के इलाके में तोड़फोड़ शुरू कर दी। घरों की खिड़कियां टूटीं, दरवाजे उखड़े और पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। पुलिस ने तुरंत कदम उठाते हुए आरोपी को हिरासत में लिया और इलाके में फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा किया।
पुलिस का कहना है कि कानून के दायरे में रहकर कार्रवाई की जा रही है, लेकिन सामाजिक आस्था पर हमला होने के कारण स्थानीय लोग भड़क गए। अधिकारियों ने भीड़तंत्र से बचने और कानून व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया।






