Uncategorised

फूठामुड़ा घाटी में लोहा लदा ट्रेलर पलटा, घंटों तक लगा लंबा जाम

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायगढ़ । जिले में रविवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। घरघोड़ा-लैलूंगा मार्ग स्थित फूठामुड़ा घाटी में लोहा लोड ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन सड़क पूरी तरह से जाम हो गई और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

मिली जानकारी के अनुसार, लैलूंगा की ओर जा रहा ट्रेलर सड़क पर बने गहरे गड्ढे में फंसने से पलट गया। देखते ही देखते सड़क के दोनों ओर बसों, ट्रकों और छोटे वाहनों की लंबी लाइन लग गई। यह मार्ग रायगढ़ से लैलूंगा, जशपुर और झारखंड को जोड़ने वाला प्रमुख रास्ता है, जिस पर लगातार यातायात बना रहता है। सोमवार सुबह जब आवागमन बढ़ा तो जाम और गंभीर हो गया। कई यात्री बसें, जिनमें पूर्णागिरी रूट की बसें भी शामिल थीं, घंटों तक फंसी रहीं।

ग्रामीणों ने बताया कि सड़क की स्थिति लंबे समय से खराब है और गहरे गड्ढों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। इसके बावजूद सड़क की मरम्मत नहीं कराई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही ट्रेलर मालिक ने हाइड्रा मशीन मंगवाकर वाहन को हटाने की कोशिश की। आंशिक रूप से मार्ग खोला गया, लेकिन देर शाम तक जाम पूरी तरह से नहीं हट सका।

दो थाना क्षेत्रों के बीच फंसी जिम्मेदारी
फूठामुड़ा घाटी घरघोड़ा और लैलूंगा थाना क्षेत्र की सीमा पर स्थित है। बताया गया कि हादसे की सूचना औपचारिक रूप से किसी भी थाना को नहीं दी गई, जिसके कारण पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। ट्रैफिक व्यवस्था को संभालने वाला कोई जिम्मेदार अधिकारी न पहुंचने से स्थिति और बिगड़ गई। यात्रियों को वैकल्पिक रास्तों से गुजरना पड़ा।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button