Uncategorised

रायगढ़ : गणेशोत्सव और कला उत्सव में दिखा उल्लास, प्रतिभाओं ने बिखेरा हुनर

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायगढ़ | गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर नगर में भक्ति और उल्लास का माहौल बना हुआ है। नटवर स्कूल मैदान स्थित महाराष्ट्र मंडल के पंडाल में भगवान गजानन की भव्य प्रतिमा विराजमान है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र मंडल रायगढ़ बीते 84 वर्षों से गणेशोत्सव का आयोजन कर रहा है और इस वर्ष यह परंपरा 85वें वर्ष में प्रवेश कर चुकी है। 27 अगस्त की शाम 6 बजे विधिवत पूजा-अर्चना के साथ गणपति बप्पा की स्थापना की गई।

इसी क्रम में सेंट टेरेसा कान्वेंट स्कूल, बोईरदादर में विद्यार्थियों के लिए जिला स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता एवं कला उत्सव का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय सड़क सुरक्षा और जीवन रक्षा रहा। जिले के विभिन्न विकासखंडों से आए चयनित विद्यार्थियों ने गीत-संगीत, पेंटिंग, नृत्य, गायन, वादन और वाद-विवाद में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

वाद-विवाद प्रतियोगिता में विजेता टीम को 7 हजार रुपए, द्वितीय स्थान को 5 हजार रुपए, तृतीय स्थान को 3 हजार रुपए, तथा पांच सांत्वना पुरस्कार स्वरूप प्रत्येक टीम को 2 हजार रुपए प्रदान किए गए। कला उत्सव में विजेताओं को विभाग की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित जिला शिक्षा अधिकारी केवी राव ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि कला से संपन्न व्यक्ति समाज में सम्मान का अधिकारी होता है। उन्होंने छात्रों को अपनी प्रतिभा निखारने और चक्रधर समारोह में कलाकारों की प्रस्तुतियां देखने के लिए प्रेरित किया।

राज्य स्तर पर करेंगे प्रतिनिधित्व

जिला स्तरीय कला उत्सव में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में रायगढ़ जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। यहां वे गायन, वादन, नृत्य, नाटक, पेंटिंग और कहानी वाचन जैसी विधाओं में अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button