Uncategorised

रायगढ़ : सरकारी स्कूल के हेडमास्टर से मारपीट कर लूटे 5 हजार, कार्रवाई न होने पर पहुंचे एसपी कार्यालय

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement



रायगढ़। जिले के लैलूंगा क्षेत्र के ग्राम पोतरा में तीन युवकों ने सरकारी स्कूल के हेडमास्टर के साथ मारपीट कर 5 हजार रुपए लूट लिए। पीड़ित शिक्षक का आरोप है कि थाना पुलिस ने उसकी शिकायत दर्ज नहीं की, जिसके बाद वह बुधवार को रायगढ़ एसपी कार्यालय पहुंचा और न्याय की गुहार लगाई।

जानकारी के अनुसार, प्रेमसाय यादव (52) शासकीय प्राथमिक शाला देवगुड़ीपारा, पोतरा में हेडमास्टर के पद पर पदस्थ हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह करीब 11.30 बजे जशपुर जिले के सुरंगपानी गांव निवासी अमन गुप्ता, उसका भाई सागर गुप्ता और एक अन्य युवक स्कूल पहुंचे। किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद तीनों ने गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्कों से मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान उनकी शर्ट की जेब में रखे 5 हजार रुपए भी निकाल लिए गए।

घटना स्कूल परिसर में बच्चों और रसोइया के सामने हुई। प्रेमसाय यादव ने बताया कि उन्हें चोटें भी आईं। घटना के बाद वे लैलूंगा थाने पहुंचे, लेकिन वहां उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। इसके बाद मंगलवार को उन्होंने रायगढ़ एसपी से शिकायत की।

एसपी के निर्देश पर लैलूंगा पुलिस ने देर शाम आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS और 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इस बीच, प्रेमसाय यादव ने बताया कि घटना के पीछे उनके बेटे और आरोपियों के बीच पैसे के लेन-देन का मामला सामने आ रहा है। उन्होंने कहा, “मेरे बेटे ने उनसे कितनी रकम ली थी, यह पता लगाया जा रहा है। संभवतः इसी कारण उन्होंने हमला किया।”

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button