Uncategorised

रायगढ़ में धूमधाम से मनाया जाएगा छत्तीसगढ़ राज्योत्सव, कलेक्टर ने विभागों को सौंपी जिम्मेदारियां

Advertisement



रायगढ़। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर पूरे प्रदेश में 2 से 4 नवंबर तक तीन दिवसीय राज्योत्सव कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी कड़ी में जिला मुख्यालय रायगढ़ में भव्य आयोजन की तैयारियां जोरों पर हैं। कार्यक्रम का आयोजन शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में किया जाएगा।

कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने राज्योत्सव समारोह की तैयारियों और व्यवस्थाओं के लिए जिले के विभिन्न विभागों को विशिष्ट जिम्मेदारियां सौंपी हैं, ताकि कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि —

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग और जिला व्यापार एवं उद्योग विभाग को स्टॉल व्यवस्था और राज्य की 25 वर्ष की विकास यात्रा पर आधारित प्रदर्शनी की जिम्मेदारी दी गई है।

वन विभाग को बांस-बल्ली की व्यवस्था, जबकि लोक निर्माण विभाग (PWD) को मंच और पंडाल की पूरी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विद्युत विभाग और लोक निर्माण विभाग संयुक्त रूप से विद्युत व जनरेटर की व्यवस्था करेंगे।

फायर ब्रिगेड की जिम्मेदारी जिला सेनानी को सौंपी गई है।

स्थानीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों के चयन की जिम्मेदारी जिला शिक्षा अधिकारी तथा महिला एवं बाल विकास विभाग को दी गई है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) आवश्यक चिकित्सक दल, एम्बुलेंस, दवाइयां और ORS पाउच की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।

राजस्व विभाग को मंच व्यवस्था और सभा स्थल पर बैठक व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button