Uncategorised

रायगढ़ : नौकरी दिलाने के नाम पर 11 लाख की ठगी, चक्रधरनगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement


रायगढ़ । जिले की चक्रधरनगर पुलिस ने नौकरी लगाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने इस मामले में कुल आठ आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार, 25 अक्टूबर 2025 को अलेन किड़ो (60 वर्ष) ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके भतीजे राहुल किड़ो से छत्तीसगढ़ पुलिस में कांस्टेबल पद पर भर्ती दिलाने के नाम पर ₹11 लाख 30 हजार की ठगी की गई है।

आरोपी उत्तरा सिदार (50 वर्ष, निवासी कांटाहरदी) और संजू यादव (27 वर्ष, निवासी छोटे अतरमुड़ा) ने शुरुआत में पीड़ित से ₹50 हजार लिए और बाकी रकम रायपुर निवासी विकास सिदार को देने के लिए कहा। बाद में अलेन किड़ो ने विकास सिदार सहित अमन यादव, सेवक चौहान, मूलचंद कावर, एस.के. सिंह और गुप्ता नामक व्यक्तियों के खातों में शेष राशि ट्रांसफर की।

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि गिरोह ने पीड़ित को फर्जी नियुक्ति पत्र और जाली दस्तावेज दिखाकर विश्वास में लिया और पूरी रकम हड़प ली।

पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए चक्रधरनगर थाना प्रभारी की टीम ने दोनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर धारा 420, 468, 34 आईपीसी के तहत अपराध क्रमांक 475/2025 दर्ज किया है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button