Uncategorised

रायगढ़ में डबल मर्डर का खुलासा — भतीजे ने साथी के साथ मिलकर की थी पति-पत्नी की हत्या, पुरानी रंजिश और रुपए का विवाद बना वजह

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement



रायगढ़। जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत कपाटडेरा भेंड्रा गांव में बुधवार सुबह पति-पत्नी की हत्या से सनसनी फैल गई थी। अब पुलिस ने इस डबल मर्डर केस का खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक मृतक का भतीजा है, जबकि दूसरा गांव का ही निवासी है।

पुलिस के अनुसार, मृतक गुरबार सिंह राठिया (43) और उसकी पत्नी मनिता राठिया (30) के शव उनके घर के आंगन में पड़े मिले थे। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी, एएसपी, एसडीओपी, थाना प्रभारी सहित साइबर सेल, एफएसएल और डॉग स्क्वाड की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

जांच के दौरान पता चला कि मंगलवार रात मृतक का भतीजा ओमप्रकाश राठिया (32) और गांव का युवक भगलु उर्फ ओमप्रकाश राठिया (20) घर पहुंचे थे। पूछताछ में दोनों ने हत्या की बात कबूल की।

आरोपियों ने बताया कि करीब 3–4 साल पहले मृतक गुरबार सिंह ने भगलु के पिता के साथ मारपीट की थी, जिससे वह रंजिश रखता था। वहीं भतीजे ओमप्रकाश के साथ भी पैसों का विवाद चल रहा था — मृतक दंपती को शक था कि उनके गुम हुए 6 हजार रुपये ओमप्रकाश को मिले थे, जो उसने लौटाए नहीं। इसी बात को लेकर कई बार विवाद हुआ था।

इन्हीं दोनों कारणों से दोनों आरोपियों ने हत्या की योजना बनाई। मंगलवार रात तीनों ने साथ में शराब पी, इसी दौरान बहस बढ़ गई। गुस्से में दोनों आरोपियों ने डंडे और मुक्कों से हमला कर पति-पत्नी को बुरी तरह पीटा और मौत के घाट उतार दिया।

वारदात के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए, लेकिन पुलिस ने जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से घटना में प्रयुक्त डंडा और मोबाइल फोन जब्त किया गया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button