Uncategorised

रायगढ़ में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: आलोक सिटी मॉल पर चला बुलडोजर, अवैध निर्माण ढहाया गया

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायगढ़। शहर में बढ़ते यातायात दबाव और अवैध पार्किंग की शिकायतों के बाद सोमवार को नगर निगम की टीम ने महात्मा गांधी चौक स्थित आलोक सिटी मॉल पर बड़ी कार्रवाई की। निगम आयुक्त बृजेश कुमार क्षत्रीय के निर्देश पर टीम ने मॉल के सामने बने अवैध सीढ़ियों और निर्माण को बुलडोजर से ढहा दिया, साथ ही मॉल संचालक को कड़ी चेतावनी भी दी।

🔹 बार-बार नियमों का उल्लंघन

नगर निगम को लंबे समय से मॉल संचालक के खिलाफ शिकायतें मिल रही थीं। बताया गया कि संचालक द्वारा नियमों की अनदेखी करते हुए अवैध पार्किंग और अतिक्रमण किया जा रहा था, जिससे आसपास के क्षेत्रों में लगातार ट्रैफिक जाम की स्थिति बन रही थी। निगम ने कई बार नोटिस जारी किए थे, लेकिन कार्रवाई के बावजूद नियमों का पालन नहीं किया गया।

🔹 आयुक्त ने मौके पर दी सख्त चेतावनी

आज सुबह करीब 12 बजे जब निगम आयुक्त बृजेश कुमार क्षत्रीय ने शहर की यातायात व्यवस्था और अवैध निर्माणों का निरीक्षण किया, तो मॉल के बाहर अव्यवस्था देखकर तुरंत बुलडोजर बुलाया गया। कार्रवाई के दौरान मॉल संचालक ने जब आयुक्त से बहस की, तो आयुक्त ने उसे फटकार लगाते हुए कहा —

“अगर नियमों की अनदेखी जारी रही तो मॉल के भीतर के अवैध निर्माणों पर भी बुलडोजर गरजेगा। गड़े मुर्दे उखाड़ोगे तो नगर निगम का बुलडोजर और गरजेगा।”

🔹 यातायात व्यवस्था बिगड़ने की मुख्य वजह बना मॉल

महात्मा गांधी चौक के पास स्थित आलोक सिटी मॉल के आसपास आए दिन ट्रैफिक जाम की स्थिति बनती रहती थी। मॉल के संचालक द्वारा परिसर के आसपास की जगहों को किराये पर देकर लाखों रुपये कमाए जा रहे थे, लेकिन पार्किंग की उचित व्यवस्था नहीं की गई थी।

🔹 निगम का सख्त संदेश

नगर निगम की इस कार्रवाई के बाद शहर में स्पष्ट संदेश गया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी, चाहे वह कोई भी व्यक्ति या संस्था क्यों न हो। निगम ने यह भी संकेत दिया है कि जल्द ही शहर के अन्य अतिक्रमण स्थलों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button