Uncategorised

रायगढ़ : पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने किया “अग्निवीर” प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ, 45 दिनों तक चलेगा विशेष अभ्यास अभियान

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायगढ़ । शासन की महत्वाकांक्षी “अग्निवीर योजना” के अंतर्गत लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए जिले में विशेष प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत की गई है। माननीय वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन एवं जिला पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में यह प्रशिक्षण शिविर उर्दना पुलिस लाइन में आयोजित किया जा रहा है।

आज दिनांक 28 अक्टूबर 2025 को पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल ने शिविर का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे अभ्यर्थियों से परिचय प्राप्त किया और उन्हें प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि सेना में चयन होना युवाओं के लिए न केवल गर्व का विषय है, बल्कि यह अनुशासन, आत्मविश्वास और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक भी है।

एसपी पटेल ने बताया कि पिछले वर्ष आयोजित प्रशिक्षण शिविर में 50 से अधिक अभ्यर्थियों ने भाग लिया था, जिनमें से 15 अभ्यर्थियों का चयन हुआ था। उन्होंने इस बार और अधिक युवाओं के चयन की शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह शिविर “अग्निवीर” योजना के साथ-साथ अन्य भर्ती परीक्षाओं की तैयारी में भी सहायक सिद्ध होगा।

शुभारंभ अवसर पर डीएसपी साइबर सेल श्री अनिल विश्वकर्मा के साथ एसपी दिव्यांग पटेल ने अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण किट वितरित की, जिसमें ट्रैक सूट, जूते और अन्य आवश्यक सामग्री शामिल है।

यह 45 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में अब तक 45 अभ्यर्थी शामिल हो चुके हैं। उन्हें रक्षित निरीक्षक अमित सिंह, लाइन अधिकारी मनीराम सोनवानी, प्लाटून कमांडर उज्याला सिन्हा, प्रधान आरक्षक बसंत पांडेय और सैनिक दुर्गा लकड़ा द्वारा शारीरिक, मोटिवेशनल और अनुशासन आधारित प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।

शिविर के दौरान प्रतिदिन फिटनेस ड्रिल, दौड़, बाधा पार अभ्यास और प्रेरणात्मक सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। अभ्यर्थियों के लिए रहने और खाने की पूर्ण व्यवस्था जिला पुलिस द्वारा की गई है, ताकि वे पूरी निश्चिंतता और समर्पण के साथ तैयारी कर सकें।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button