Uncategorised

ब्लू वॉटर तालाब में डूबे दो छात्रों में से एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायपुर । राजधानी के माना थाना क्षेत्र स्थित ब्लू वॉटर तालाब में डूबे दो नाबालिग छात्रों में से एक का शव बरामद कर लिया गया है। मृतक की पहचान जयेश साहू (15) के रूप में हुई है, जो छत्तीसगढ़ पब्लिक स्कूल में कक्षा 10वीं का छात्र था। शनिवार सुबह एसडीआरएफ और पुलिस की टीम ने दोबारा रेस्क्यू अभियान शुरू किया और जयेश का शव बरामद कर लिया गया। वहीं, मृदुल वंजरिया की तलाश देर शाम तक जारी रही।

पुलिस के अनुसार, मृदुल की मां ममता वंजरिया छात्रावास अधीक्षक हैं, जिनकी पोस्टिंग फिलहाल बस्तर जिले के लोहांडीगुड़ा में है, जबकि पिता राजिम में रहते हैं। मृदुल टाटीबंध स्थित छात्रावास में रहकर पढ़ाई करता था और एक अच्छा क्रिकेटर भी था।

ब्लू वॉटर तालाब में हादसों का सिलसिला जारी
यह कोई पहला हादसा नहीं है। ब्लू वॉटर खदान में अब तक कई बार जानें जा चुकी हैं—

  • 2017 में देवेंद्र नगर की 17 वर्षीय सुनैना की डूबने से मौत हुई थी।
  • मई 2019 में 17 वर्षीय मोहन बाघ की दोस्तों के साथ नहाने के दौरान मौत हुई।
  • मार्च 2023 में पिकनिक मनाने गए दो दोस्तों की डूबकर मौत हो गई।
  • जून 2023 में तीन युवक नदीम, फैजल और शहबाज की डूबने से मौत हो गई।

सुरक्षा इंतज़ाम अब भी नदारद
हर साल बारिश के बाद पानी भरने से यह खदान जानलेवा साबित होती रही है। इसके बावजूद प्रशासन ने अब तक यहां कोई स्थायी सुरक्षा व्यवस्था नहीं की है। न तो चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं और न ही बाउंड्री वॉल का निर्माण हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सुरक्षा इंतज़ाम किए गए होते, तो शायद ये हादसे टाले जा सकते थे।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button