कानून व्यवस्था भंग करने वालों पर शिकंजा : छह आरोपी सीधे जेल दाखिल

कोरबा। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन में जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में जूटमिल पुलिस ने कयाघाट मोहल्ले में विवाद करने वाले दोनों पक्षों के छह झगड़ालू तत्वों को गिरफ्तार कर सीधे जेल दाखिल कराया है।
थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव ने सख्त लहजे में कहा कि क्षेत्र में शांति भंग करने वाले और झगड़ा-फसाद करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
घटना का विवरण
दिनांक 18 सितंबर की रात कयाघाट दुर्गा मंदिर के पास विश्वकर्मा पूजन एवं विसर्जन कार्यक्रम के बाद मोहल्ले के दो पक्ष आपस में भिड़ गए थे। गाली-गलौज और मारपीट की इस घटना में पुलिस ने दोनों पक्षों पर काउंटर अपराध क्रमांक 328/2025 व 329/2025 दर्ज किया था। इन मामलों में धाराएँ 296, 351(3), 115(2), 3(5) भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध किए गए थे।
आज दोनों पक्षों को थाना तलब किया गया था। लेकिन थाने से बाहर निकलने के बाद भी वे एक-दूसरे पर दोषारोपण करने लगे और जान से मारने की धमकी देते हुए पुनः मारपीट पर आमादा हो गए। पुलिस की समझाइश के बावजूद जब आरोपी नहीं माने तो निरीक्षक प्रशांत राव ने तत्काल सख्ती दिखाते हुए दोनों पक्षों के छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
कानूनी कार्रवाई
गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ इस्तगासा अपराध क्रमांक 170/2025 धारा 126, 135(3) के तहत प्रकरण दर्ज कर एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने जेल वारंट जारी करते हुए सभी आरोपियों को जेल भेज दिया।
पुलिस की चेतावनी
जूटमिल पुलिस ने साफ कर दिया है कि
- सार्वजनिक शांति भंग करने वालों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
- बार-बार विवाद करने वालों को थाने की चौखट से सीधे जेल भेजा जाएगा।
जेल भेजे गए आरोपी
- सुरेश कुमार यादव, पिता तेजउ यादव, उम्र 32 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 30 कयाघाट
- संतोष दास महंत, पिता स्व. मंगल दास महंत, उम्र 29 वर्ष, निवासी एसईसीएल रोड कयाघाट
- सागर चौहान, पिता स्व. मोहित राम चौहान, उम्र 27 वर्ष, निवासी कयाघाट दुर्गा मंदिर
- चंद्रशेखर गुप्ता उर्फ चंदु गुप्ता, पिता बजरंग लाल गुप्ता, उम्र 19 वर्ष, निवासी कयाघाट दुर्गा मंदिर, एसईसीएल रोड
- सचिन ठाकुर उर्फ अंशु ठाकुर, पिता देवनारायण ठाकुर, उम्र 25 वर्ष, निवासी कयाघाट बाबाकुटी
- सोनू साहू उर्फ राजा साहू, पिता अकलू साहू, उम्र 22 वर्ष, निवासी कयाघाट












