Uncategorised
रायगढ़-लाखा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में 6 लोग घायल

रायगढ़। शनिवार सुबह रायगढ़-लाखा मार्ग पर एक बड़ी सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें सक्षम बस और एक तेज रफ्तार ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में 6 लोग घायल हुए हैं, जिनमें बस चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रायगढ़ से कापू की ओर जा रही बस जैसे ही लाखा के पास पहुंची, सामने से आ रहे ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल यात्रियों को तुरंत अस्पताल भेजा। वहीं, ट्रक चालक दुर्घटना के बाद फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।












