घरघोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 1008 नशीली कैप्सूल के साथ सप्लायर गिरफ्तार, मोटरसाइकिल भी जब्त

पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन में घरघोड़ा पुलिस ने नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर तगड़ा प्रहार किया है। एडिशनल एसपी आकाश मरकाम, एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी और थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कुमार गौरव साहू की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित दवाओं के सप्लायर को गिरफ्तार किया है।
मुखबिर की सूचना पर हुई सटीक कार्रवाई
15 नवंबर 2025 को टीआई कुमार गौरव को सूचना मिली कि एक युवक काली रंग की Hero HF Deluxe मोटरसाइकिल से प्रतिबंधित कैप्सूल बेचने के लिए घरघोड़ा–लैलूंगा रोड की ओर जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने अलग-अलग जगहों पर नाकेबंदी की।
थाना घरघोड़ा मुख्य गेट के पास लगे चेकिंग प्वाइंट पर संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोका गया। पूछताछ में चालक ने अपना नाम खिलावन दास महंत (उम्र 28), निवासी डोकरबुड़ा बताया।
1008 प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद
तलाशी के दौरान उसके झोले से 126 स्ट्रिप, प्रत्येक में 8 कैप्सूल—इस तरह कुल 1008 SPASMO-PROXYVON PLUS प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद किए गए। जब्त दवाओं की कीमत करीब ₹11,188 आंकी गई है। वहीं परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल CG 13 AX 6524 (कीमत ₹40,000) भी जब्त की गई है।
NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज
आरोपी द्वारा नशीली दवाओं का अवैध परिवहन और बिक्री के उद्देश्य से रखने की पुष्टि होने पर उसके खिलाफ अपराध क्रमांक 303/25, धारा 21 NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।
टीम की भूमिका सराहनीय
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कुमार गौरव साहू, एएसआई खेमराज पटेल, हेड कांस्टेबल अरविंद पटनायक, कांस्टेबल हरीश पटेल, परमेश्वर पैकरा, और स्थानीय युवक कालिया गुप्ता की अहम भूमिका रही।












