Uncategorised

रायपुर प्रेस क्लब चुनाव अब प्रशासन की निगरानी में

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement


कलेक्टर ने नियुक्त किया निर्वाचन अधिकारी, पूर्व कार्यकारिणी के निर्देश निरस्त

रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब के आगामी चुनाव अब जिला प्रशासन की प्रत्यक्ष निगरानी में कराए जाएंगे। कलेक्टर गौरव सिंह ने प्रेस क्लब चुनाव प्रक्रिया को विधिसम्मत, पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए एक प्रशासनिक अधिकारी को निर्वाचन अधिकारी नियुक्त कर दिया है।

प्रेस क्लब ने 12 नवंबर 2025 को वर्ष 2025-26 के चुनाव कार्यक्रम की सूचना कलेक्टर कार्यालय को भेजी थी। क्लब ने केवल अपना चुनाव शेड्यूल और तैयार की गई मतदाता सूची प्रस्तुत की थी। इसके बाद 13 नवंबर को कलेक्टर कार्यालय ने पत्र जारी कर प्रशासनिक पर्यवेक्षण की आवश्यकता बताते हुए अधिकारी की नियुक्ति का आदेश जारी किया।

कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि क्लब की कार्यवाहक कार्यकारिणी 16 सितंबर 2025 को जारी आदेश के अनुसार 60 दिनों के भीतर चुनाव कराने में विफल रही। इसी कारण पूर्व निर्देशों को निरस्त कर दिया गया है।

अब छत्तीसगढ़ सोसायटी पंजीकरण अधिनियम 1973 (संशोधन 1998) की धारा 33(ग) तथा क्लब की पंजीकृत नियमावली के तहत कलेक्टर द्वारा नामित प्रशासनिक/राजस्व अधिकारी ही पूरी चुनाव प्रक्रिया को संचालित करेंगे।

निर्वाचन अधिकारी को आवश्यक सभी अधिकार प्रदान किए गए हैं। प्रेस क्लब को उनकी देखरेख में चुनाव आयोजित करना होगा।
इस फैसले के बाद प्रेस क्लब चुनाव अब पूरी तरह प्रशासनिक नियंत्रण में और अधिक पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न होंगे।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button