Uncategorised

स्वच्छ रायगढ़ अभियान हुआ और सख्त : कचरा फैलाने वालों पर त्वरित कार्रवाई, 20 हजार का जुर्माना

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायगढ़ : स्वच्छ रायगढ़, स्वस्थ रायगढ़ के लक्ष्य के साथ नगर निगम अब शहर की स्वच्छता व्यवस्था को और मजबूत बनाने में जुट गया है। स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए निगम ने अब आधुनिक तकनीकों की मदद से कचरा फैलाने वालों की पहचान शुरू कर दी है। मुख्य मार्गों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में फैले कचरे की बारीकी से जांच की जा रही है, जिसमें पैकिंग लेबल, संस्थागत टैग और सीसीटीवी फुटेज अहम भूमिका निभा रहे हैं।

वार्ड 19 और 20 में विशेष अभियान
नगर निगम टीम ने गुरुवार को वार्ड क्रमांक 20 गद्दी चौक और 19 सुभाष चौक में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। मौके पर मिले कचरे में दुकानों के पैकिंग लेबल मिलने पर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर न्यू शर्मा बैग हाउस, न्यू संगम बाजार और अमर इंटरप्राइजेज के खिलाफ 6 प्रकरण दर्ज किए गए। निगम ने इन प्रतिष्ठानों पर कुल 20 हजार रुपये का स्पॉट फाइन लगाया। इस कार्रवाई में निगम के स्वास्थ्य अधिकारी, पीआईयू सदस्य, सफाई दरोगा और अन्य कर्मचारी शामिल रहे। सभी दुकानों को कचरा निर्धारित वाहन या डस्टबिन में ही डालने की कड़ी चेतावनी दी गई।

स्वच्छता निगरानी में सीसीटीवी बना सबसे बड़ा हथियार
स्टेशन रोड, गद्दी चौक, सुभाष चौक, मोती बाजार, लाइन बाजार जैसे प्रमुख स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे अब सुरक्षा के साथ-साथ स्वच्छता नियंत्रण का प्रभावी माध्यम बन चुके हैं। कैमरों की मदद से यह स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि कचरा कौन फेंक रहा है और किस दुकान या प्रतिष्ठान से आया है। इस वजह से दोषियों पर त्वरित कार्रवाई संभव हो पा रही है।

“शहर की स्वच्छता हम सभी की जिम्मेदारी” – आयुक्त
नगर निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय ने शहरवासियों, व्यापारी वर्ग और सभी प्रतिष्ठानों से अपील की है कि स्वच्छ रायगढ़ अभियान में साझेदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि कचरा फैलाने वालों के खिलाफ अब सीधे और सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। लेबल और सीसीटीवी के आधार पर किसी भी नियम उल्लंघनकर्ता की पहचान तुरंत की जा सकती है, इसलिए कोई भी नियमों से बच नहीं पाएगा।

उन्होंने आगे कहा—
“हमारा उद्देश्य रायगढ़ को स्वच्छ, सुरक्षित और सुंदर बनाना है। इसके लिए जरूरी है कि हर नागरिक और व्यापारी निर्धारित स्थान पर ही कचरा डालें, सड़क और नालियों को गंदा न करें। निगम की टीम लगातार वार्डों में निगरानी कर रही है और जहां भी कचरा मिलेगा, तुरंत कार्रवाई की जाएगी।”

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button