गारे-पेलमा कोयला परियोजना में 2200 रोजगार अवसर, स्थानीय युवाओं को मिलेगी प्राथमिकता

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के गारे-पेलमा-VIII (गारे पेलमा-ठ्ठ) कोयला ब्लॉक की प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले परियोजना प्रबंधन ने स्थानीय समुदाय के लिए रोजगार एवं कौशल विकास से जुड़े महत्वपूर्ण प्रावधानों को सार्वजनिक कर दिया है। परियोजना से करीब 2200 प्रत्यक्ष रोजगार अवसर सृजित होने की उम्मीद है, जिनमें स्थानीय युवाओं को योग्यता और कौशल के आधार पर प्राथमिकता देने की नीति तय की गई है।
मुआवजा विकल्प घोषित
परियोजना प्रभावित परिवारों के लिए दो प्रकार के मुआवजा विकल्प रखे गए हैं—
- 20 वर्षों तक ₹3,100 प्रतिमाह, या
- ₹5,00,000 का एकमुश्त भुगतान
पात्र व्यक्ति अपनी सुविधा के अनुसार इनमें से किसी एक विकल्प का चयन कर सकेंगे।
कौशल प्रशिक्षण की व्यवस्था
खनन गतिविधियों के लिए प्रशिक्षित और सक्षम जनशक्ति तैयार करने के उद्देश्य से कंपनी चयनित युवाओं को कौशल आधारित तकनीकी प्रशिक्षण भी उपलब्ध कराएगी, जिससे वे खनन उद्योग में सुरक्षित और दक्षता-पूर्ण कार्य कर सकें।
विभिन्न पदों के लिए आवश्यक योग्यता
1. HEMM ऑपरेटर
- आईटीआई (फिटर/मैकेनिक/डीजल मैकेनिक)
- DGMS मान्यता प्राप्त संस्थान से प्रमाणपत्र
- एक्सकेवेटर, डम्पर, डोजर, ग्रेडर, वाटर टैंकर आदि के संचालन का प्रमाणपत्र
2. माइनिंग लेबर
- आईटीआई (लगिंग/माइनिंग मशीनरी)
- गैस टेस्टिंग एवं माइनिंग सरदार प्रमाणपत्र (वांछनीय)
3. इलेक्ट्रीशियन
- आईटीआई (इलेक्ट्रीशियन)
- वैध वायरमैन/इलेक्ट्रिकल सुपरवाइजर लाइसेंस
4. मैकेनिक
- आईटीआई (मैकेनिक/डीज़ल मैकेनिक/मोटर व्हीकल मैकेनिक)
5. मशीनिस्ट
- आईटीआई (मशीनिस्ट/टर्नर/टूल एंड डाई मेकर)
6. वेल्डर
- आईटीआई (वेल्डर)
- या NSDC/सरकारी संस्थान से TIG/MIG वेल्डिंग प्रमाणपत्र
7. फिटर
- आईटीआई (फिटर/मैकेनिकल)
8. क्लर्क
- स्नातक (BA/BCom/BSc)
- बेसिक कंप्यूटर ज्ञान/ऑफिस मैनेजमेंट डिप्लोमा
9. ड्राफ्ट्समैन
- आईटीआई (ड्राफ्ट्समैन सिविल/मैकेनिकल)
- या सिविल/मैकेनिकल इंजीनियरिंग डिप्लोमा
- AutoCAD का ज्ञान आवश्यक
10. पंप ऑपरेटर
- आईटीआई (पंप मैकेनिक/फिटर/इलेक्ट्रीशियन)
- या पंप संचालन एवं रखरखाव का प्रमाणपत्र
रोजगार में प्राथमिकता
सीजी R&R नीति के अनुसार सबसे पहले भूमि अधिग्रहित परिवारों के पात्र सदस्यों को रोजगार का अवसर दिया जाएगा। परियोजना प्रबंधन का कहना है कि लक्ष्य सिर्फ खनन कार्य शुरू करना नहीं, बल्कि स्थानीय युवाओं को स्थायी रोजगार, प्रशिक्षण और बेहतर भविष्य से जोड़ना है, ताकि विकास के लाभ सीधे समुदाय तक पहुँच सकें।












