Uncategorised
महासमुंद में 545 कट्टा अवैध धान जब्त, प्रशासन ने अवैध खरीदी पर कसी लगाम

Advertisement
महासमुंद। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर जिले में धान के अवैध परिवहन और भंडारण के खिलाफ अभियान को और तेज कर दिया गया है। इसी क्रम में आज एसडीएम हरिशंकर पैकरा एवं तहसीलदार कृष्ण कुमार साहू के मार्गदर्शन में राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने बसना क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए कुल 545 कट्टा अवैध धान जब्त किया।
कार्रवाई का विवरण
- ग्राम सलखण्ड: दबिश के दौरान 400 कट्टा धान कब्जे में लिया गया।
- उपार्जन केंद्र टांगपसा: यहां से 145 कट्टा अवैध धान जब्त किया गया।
प्राथमिक जांच में यह भी सामने आया कि जप्त धान में रबी फसल के धान की मिलावट की गई थी। टीम ने मौके पर ही जांच रिपोर्ट तैयार कर ली है तथा मामले में आगे की विधिक कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है।
प्रशासन की सख्त चेतावनी
जिला प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि किसान हितों और पारदर्शी खरीदी प्रणाली को प्रभावित करने वाले किसी भी अवैध गतिविधि को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों पर निगरानी आगामी दिनों में और कड़ी की जाएगी।





