Uncategorised

बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र का 89 वर्ष की उम्र में निधन, जन्मदिन से पहले दुनिया को कहा अलविदा

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement



हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और ‘ही-मैन’ के नाम से मशहूर धर्मेंद्र का आज 24 नवंबर को 89 साल की उम्र में निधन हो गया। सुबह उनके घर पहुँची एंबुलेंस ने एक बार फिर फैंस की चिंताएँ बढ़ा दी थीं। इससे पहले भी उनकी मौत की झूठी खबरें सोशल मीडिया पर फैल चुकी थीं, जिसने उनके चाहने वालों को गहरे सदमे में डाल दिया था। लेकिन इस बार आई खबर ने लाखों दिलों को दुख से भर दिया।

धर्मेंद्र का निधन उनके 90वें जन्मदिन से ठीक पहले हुआ है। वे आगामी 8 दिसंबर 2025 को अपना 90वां जन्मदिन मनाने वाले थे, लेकिन उससे पहले ही उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।

कुछ दिनों से थी तबीयत नाज़ुक

हाल ही में तबीयत बिगड़ने के बाद धर्मेंद्र को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वे लगभग 11 दिनों तक आईसीयू में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रहे। इसी दौरान उनकी हालत को लेकर कई अफवाहें उड़ने लगीं, जिनपर परिवार ने कड़ी नाराज़गी जताई थी।

अस्पताल से उनकी कुछ वीडियो भी सामने आई थीं, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं और फैंस उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे थे। लेकिन आखिरकार यह सुपरस्टार अपने अंतिम सफर पर चल पड़ा।

धर्मेंद्र का जाना भारतीय फिल्म जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
ओम शांति।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button