Uncategorised

शीतलहर से बचाव हेतु कलेक्टर के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

Advertisement

जगदलपुर। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जगत ने जिले में बढ़ती सर्दी और संभावित शीतलहर को देखते हुए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि दिसंबर और जनवरी में पड़ने वाली शीतलहर स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव डाल सकती है, विशेषकर बुजुर्गों और पाँच वर्ष से कम आयु के बच्चों पर।

डॉ. जगत ने कहा कि दिव्यांगजन, बेघर लोग, दीर्घकालिक बीमारियों से ग्रसित मरीज तथा खुले स्थानों में काम करने वाले छोटे व्यापारी भी शीतलहर के दौरान जोखिम में रहते हैं, इसलिए उन्हें विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है।


शीतलहर में क्या करें और क्या न करें (एडवाइजरी)

  • अत्यधिक ठंड के दिनों में अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें।
  • बाहर निकलने पर सिर, कान, हाथ-पैर को अच्छी तरह ढककर रखें और टोपी, मफलर का उपयोग करें।
  • मौसम से जुड़ी चेतावनियों और आपातकालीन सूचनाओं पर नियमित नजर रखें।
  • बिजली बाधित होने की स्थिति में फ्रीज का भोजन 48 घंटे से अधिक न रखें और आपातकालीन पावर बैकअप सुनिश्चित करें।
  • गर्म पेय पदार्थों का सेवन करें तथा ऐसे स्थानों में रहें जहाँ पर्याप्त तापमान बना रहे।
  • बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें और उन्हें अकेला न छोड़ें।
  • पौष्टिक भोजन लें और शरीर को गर्म रखने का प्रयास करें।
  • शरीर पर सर्दी से संबंधित लक्षण—जैसे नाक-कान या उंगलियों का लाल होना—दिखाई दें तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में संपर्क करें।
  • अत्यधिक कंपकंपी, सुस्ती, सांस लेने में परेशानी या बेहोशी जैसे लक्षण विकसित होने पर तत्काल चिकित्सकीय सहायता लें।
Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button