रायगढ़ डाक विभाग में आधार सेवाएँ सुगम : नया आधार एवं अपडेट की सुविधा जारी, बच्चों का बायोमेट्रिक अपडेट निःशुल्क

रायगढ़। भारतीय डाक विभाग, रायगढ़ संभाग के अंतर्गत प्रधान डाकघर रायगढ़ और उप डाकघर रायगढ़ सदर बाजार में नागरिकों के लिए आधार एनरोलमेंट और अपडेट की सभी प्रमुख सेवाएँ नियमित रूप से उपलब्ध हैं। यहाँ आम लोग नया आधार कार्ड बनवाने के साथ-साथ अपने मौजूदा आधार में पता, मोबाइल नंबर, जन्मतिथि, नाम, ईमेल और बायोमेट्रिक जैसी जानकारियों का सुधार भी करवा सकते हैं।
डाक विभाग ने बताया कि बच्चों के लिए 5 वर्ष और 15 वर्ष की आयु में बायोमेट्रिक अपडेट कराना अनिवार्य है। इस प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए बच्चों का बायोमेट्रिक अपडेट पूरी तरह निःशुल्क किया जा रहा है।
अधीक्षक डाकघर, रायगढ़ संभाग ने जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे स्वयं एवं अपने बच्चों का आधार एनरोलमेंट और आवश्यक अपडेट समय पर अवश्य कराएँ, ताकि भविष्य में किसी सरकारी योजना या सेवा का लाभ लेने में कोई बाधा न आए।












