Uncategorised

कांसाबेल के ढुढरुडांड में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 40.25 करोड़ के 18 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

जशपुरनगर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने  आज विकासखंड कांसाबेल के ग्राम ढुढरुडांड में आयोजित अखिल भारतीय आदिवासी कंवर समाज विकास समिति के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में 40.25 करोड़ रूपए लागत के 18 विकासकार्यों का  लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इनमें  13 करोड़ 56 लाख 86 हजार रूपए की लागत से निर्मित 9 विकासकार्यों  का लोकार्पण और 26 करोड़ 68  लाख 97 हजार रुपए लागत के 9 विकासकार्यों  का भूमिपूजन शामिल है। इस अवसर पर विधायक गोमती साय, पूर्व सांसद नन्द कुमार साय, पूर्व संसदीय सचिव भरत साय, जिला पंचायत सदस्य  गेंद बिहारी सिंह, कलेक्टर रोहित व्यास, वनमण्डलाधिकारी शशि कुमार सहित कंवर समाज के पदाधिकारी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री साय ने और 26 करोड़ 68  लाख 97 हजार रुपए लागत के जिन 9 विकासकार्यों  का भूमिपूजन किया, उनमें 2.71 करोड़ रूपए लागत के क्।-प्ळन्। योजना के अंतर्गत ग्राम – आमाटोली विकासखण्ड-पत्थलगांव में 100 सीटर बालक छात्रावास भवन निर्माण कार्य, 3.04 करोड़ रुपए लागत के  ग्राम पंचायत पंगसुवा दर्रापारा तक मार्ग लं. 3.20 कि.मी.सड़क निर्माण कार्य, 2.35 करोड़ रुपए लागत के सराईटोला से बरपारा पहुंच मार्ग का निर्माण कार्य लंबाई 3.20 किमी., 3.06 करोड़ लागत के  पालीडीह बस्ती से लाखझार (पेट्रोल पम्प) तक लं. 2.60 किमी. का निर्माण कार्य,

6.34 करोड़ लागत के ग्राम पंचायत मुड़ाबहला में कर्राजोर से होते हुए बरपारा, धनुपारा से काडरो पहुंच मार्ग लं. 5.30 कि.मी. सड़क निर्माण कार्य, 2.73 करोड़ रुपए लागत के ग्राम पंचायत बंधनपुर से छातासराई तक पहुंच मार्ग का निर्माण कार्य लं. 2.85 किमी निर्माण कार्य, 2.16 करोड़ रुपए लागत के ग्राम पंचायत सूरजगढ़ के मिडिल स्कूल पक्की सड़क से लुडेग गौठान तक पहुंच मार्ग लं. 2.55 किमी. निर्माण कार्य, 2.01 करोड़ लागत के ग्राम पंचायत तिलडेगा अटल चौक से आमाकानी पहुंच मार्ग लं. 2.26 किमी. का निर्माण कार्य और 2.25 करोड़ रुपए लागत के एस.टी.पी. निर्माण कार्य शामिल है।

इसी तरह उन्होंने 13 करोड़ 56 लाख 86 हजार रूपए लागत के जिन 9 विकासकार्यों  का लोकार्पण किया उनमें 2.63 करोड़ रुपए लागत से निर्मित वि.ख. कांसाबेल के कोरंगा बस्ती से ग्यारटोली पहुंच मार्ग लं. 2.20 किमी. तक का निर्माण कार्य पुल-पुलियों सहित, 1.07 करोड़ रुपए लागत से निर्मित वि.ख. कांसाबेल के छुरी टोली से अलगी झार पहुंच मार्ग लं. 1.10 किमी. तक का निर्माण कार्य पुल-पुलियों सहित, 1.97 करोड़ रुपए लागत से निर्मित  वि.ख. कांसाबेल के करंजटोली डाड़ीडिपा होते हुए चक्रधर नगर पहुंच मार्ग लं. 1.00 किमी. तक का निर्माण कार्य,

1.72 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित वि.ख. कांसाबेल के कोरंगा बस्ती श्याम घर से खैरवारटोली पहुंच मार्ग लं. 1.50 किमी. तक का निर्माण कार्य पुल-पुलियों सहित, 4.28 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित वि.ख. कांसाबेल के मुसकुटी से मुख्य मार्ग पहुंच मार्ग लं. 3.50 किमी. पुल-पुलियों सहित निर्माण कार्य, 3 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित वि.ख. कांसाबेल के करंज टोली-रजौटी पहुंच मार्ग लं. 1.20 किमी. पुल-पुलियों सहित निर्माण कार्य,

1.23 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित ग्राम पंचायत घोघरा के चौक से फरसाटोली मेन रोड तक लं. 1.00 किमी. का निर्माण कार्य, 10 लाख रुपए की लागत से निर्मित सी.सी. रोड निर्माण प्राथमिक शाला पातर तोरा से जंगलू भगत के घर तक, ग्राम पंचायत नक्टीमुंडा और 54.01 लाख रुपए की लागत से निर्मित वि.खं. कांसाबेल कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस), पत्थलगांव, विकासखण्ड़- पत्थलगांव का भवन निर्माण कार्य शामिल है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button