Uncategorised

बीजापुर–सुकमा में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में 5 नक्सली ढेर, हथियार बरामद

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बीजापुर : नए साल की शुरुआत होते ही लाल आतंक के खिलाफ जारी जंग में बड़ी सफलता मिली है। नक्सली कमांडर बारसे देवा के सरेंडर के बाद, बीजापुर और सुकमा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच चल रही मुठभेड़ में भी बड़ी सफलता मिली है। मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने कुल पांच नक्सलियों को ढेर कर दिया है। बीजापुर में सुरक्षाबलों ने दो नक्सलियों को ढेर किया है और सुकमा में तीन नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। सुरक्षाबलों ने मौके से AK-47, INSAS जैसे ऑटोमैटिक हथियार भी जप्त किए हैं।

दो नक्सलियों को बीजापुर में किया ढेर

मिली जानकारी के अनुसार, बीजापुर जिले के दक्षिण क्षेत्र में डीआरजी की टीम सर्च ऑपरेशन पर निकली थी। इसी दौरान उन्हें यहां नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली, जिसके बाद उन्होंने अपना अभियान शुरू किया। नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच सुबह 5 बजे से रुक-रुक कर मुठभेड़ जारी रही। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो माओवादियों को ढेर कर दिया है।

सुकमा में तीन नक्सली ढेर
सुकमा के कोन्टा, किस्टाराम के जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई थी। मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने तीन नक्सलियों को ढेर कर दिया है और मौके से AK-47, INSAS जैसे ऑटोमैटिक हथियार जब्त कर लिए हैं। इस पूरे मुठभेड़ के दौरान सुकमा DRG के जवान मौजूद थे। आपको बता दें कि बारसे देवा के सरेंडर के बाद लाल आतंक पर दोहरा प्रहार हुआ है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button