Uncategorised

सड़क पर रेसिंग बना काल, नाबालिग की मौत

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिलासपुर। जिले में रेसिंग और स्टंटबाजी में एक नाबालिग की जान चली गई। कड़ाके की ठंड के बीच सुबह के वक्त तीन बाइक सवारों के बीच बीच सड़क रेसिंग चल रही थी। एक बाइक अनियंत्रित होकर पहले ठेके से टकराई और फिर सीधे नाले में जा गिरी। इससे नाबालिग की मौके पर मौत हो गई।

तेज रफ्तार और स्टंटबाजी के बीच दुर्घटना का शिकार हुए नाबालिग कि जान चली गई। तीन बाइल सवारों के बीच रेसिंग के दौरान नाबालिग R15 बाइक चला रहा था। रफ्तार पर नियंत्रण नहीं रख पाया। बाइक अनियंत्रित नाले में जा गिरी,बाइक के साथ नाबालिग भी नाले में जा गिरा और उसकी मौत हो गई। मामला सकरी थाना क्षेत्र का है।

घटना रविवार सुबह करीब 7 बजे सकरी थाना क्षेत्र के आसमां सिटी के पास की है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बड़ी सी आधुनिक बाइक पर सवार नाबालिग दो अन्य बाइक सवारों के साथ तेज रफ्तार में रेसिंग कर रहा था। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से उसकी R15 बाइक पहले एक पान ठेले से टकराई और फिर सीधे नाले में जा गिरी।

हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद साथ रेसिंग कर रहे बाइक सवार मौके से भाग खड़े हुए। मृतक की पहचान प्रेम कुमार सिंह, उम्र 16 वर्ष, पिता रामबाबू सिंह, निवासी राजकिशोर नगर सरकंडा के रूप में हुई है।

सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सकरी पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह हादसा फिर एक बार नाबालिगों द्वारा बाइक चलाने, तेज रफ्तार और स्टंटबाजी पर गंभीर सवाल खड़े करता है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि नाबालिग को बाइक किसने और कैसे उपलब्ध कराई।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button