छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ की राजनीति में बड़ा बदलाव! परिसीमन के बाद 6 नई लोकसभा और 45 विधानसभा सीटें बढ़ने का दावा, बदल जाएगा चुनावी गणित

Advertisement
Advertisement Carousel
परिसीमन से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक और महिला आरक्षण को लेकर केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में प्रस्तावित बदलावों को मंजूरी दे दी गई है। इसको लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि इससे छत्तीसगढ़ का विकास होगा। वहीं ज्यादा लोगों को प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।

महिला सशक्तिकरण को लेकर अच्छी खबर है। परिसीमन से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक और महिला आरक्षण को लेकर केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में प्रस्तावित बदलावों को मंजूरी मिल गई है। इसको लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि इससे छत्तीसगढ़ का विकास होगा। वहीं ज्यादा लोगों को प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा। केंद्रीय कैबिनेट की शुक्रवार को आयोजित बैठक में परिसीमन से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक और महिला आरक्षण को लेकर प्रस्तावित बदलावों को मंजूरी दे दी गई है। इसके तहत लोकसभा और राज्य विधानसभाओं की सीटों में 50 फीसदी तक वृद्धि का प्रावधान है।

साल 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण लागू करने करने की कवायद जारी है। ऐसे में बात छत्तीसगढ़ की करें, तो यहां वर्तमान में विधानसभा की 90 सीटें हैं, जो नये फॉमूले के हिसाब से बढ़कर 135 हो जायेगी यानि 45 सीटों की वृद्धि अनुमानित है। वहीं वर्तमान में लोकसभा की 11 सीटें हैं, जो नये नियम से बढ़कर 17 हो सकती हैं। यानि 6 सीटों की वृद्धि अनुमानित है। इस तरह देखा जाये, तो छत्तीसगढ़ को 45 नए विधायक और 6 नये सांसद मिल सकते हैं।

धान खरीदी पर सीएम ने कहा कि खरीदी की लगातार समीक्षा की जा रही है। धान खरीदी को लेकर किसी प्रकार का कोई संशय नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि धान खरीदी अच्छे से चल रही है और इसकी लगातार समीक्षा की जा रही है। 

छत्तीसगढ़ विधानसभा में अभी 19 महिला विधायक हैं, जो कुल 90 सीटों में से लगभग 21% हैं। यह कुल सदस्यों का 21.11% है। साल 2023 के विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड 19 महिलाएं जीतकर विधानसभा में पहुंची थीं। इसमें कांग्रेस की 11 और भाजपा की 8 महिला विधायक शामिल है।

भाजपा से महिला विधायक: भावना बोहरा (पंडारिया), लता उसेंडी (कोंडागाँव), उधेश्वरी पैकरा (समरी), लक्ष्मी राजवाडे (भटगाँव), शकुंतला सिंह पोर्टे (प्रतापपुर), रेणुका सिंह (भरतपुर-सोनहट), रायमुनि भगत (जसपुर), गोमती साई (पथलगाँव) शामिल हैं।

कांग्रेस से महिला विधायक: सावित्री मनोज मांडवी (भानुप्रतापुर), अनिला भेंडिया (डोंडी लोहारा), हर्षिता स्वामी बघेल (डोंगरगढ़), संगीता सिन्हा (संजारी बालोद), चतुरी नंद (सरायपाली), यशोदा नीलांबर वर्मा (खैरागढ़), अंबिका मार्कम (सिहावा), कविता प्राण लहरी (बिलाईगढ़), विद्यावती सिदार (लैलुंगा), शेषराज हरवंश (पामगढ़), उत्तरी जांगड़े (सारंगढ़) शामिल हैं।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button