रायगढ़

ओडिशा से भटककर रायगढ़ पहुंचा पालतू हाथी ‘राजू’, गौरबहरी गांव में देखने उमड़ी ग्रामीणों की भीड़

Advertisement
Advertisement Carousel

रायगढ़। जिले के तमनार वन परिक्षेत्र में ओडिशा से भटककर एक पालतू हाथी पहुंच गया है। हाथी का नाम राजू बताया जा रहा है। वह तमनार रेंज के गौरबहरी गांव की बस्ती तक पहुंच गया, जिसके बाद उसे देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण जुटने लगे। कुछ लोग हाथी के काफी करीब जाने की कोशिश भी कर रहे हैं। वन विभाग की टीम मौके पर निगरानी कर रही है और लोगों को हाथी से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की समझाइश दे रही है।

महावत से बिछड़कर जंगल के रास्ते पहुंचा छत्तीसगढ़

बताया जा रहा है कि हाथी अपने महावत से बिछड़कर ओडिशा के जंगल से भटकते हुए छत्तीसगढ़ पहुंचा है। जानकारी के मुताबिक, ओडिशा के वनकर्मियों ने उसे केला खिलाने का लालच देकर छत्तीसगढ़ की सीमा में छोड़ा था। इसके बाद वह रायगढ़ वन मंडल के तमनार रेंज स्थित गौरबहरी गांव पहुंच गया।

अमलीडोडा रोड की ओर बढ़ा हाथी

गौरबहरी बस्ती से निकलने के बाद हाथी अमलीडोडा रोड की ओर बढ़ गया है। वन विभाग की टीम लगातार उसकी गतिविधियों पर नजर रख रही है, ताकि वह किसी आबादी वाले इलाके में प्रवेश न करे और किसी तरह की अप्रिय घटना न हो।

वन विभाग ने ग्रामीणों से की अपील

वन विभाग ने ग्रामीणों से हाथी के पास नहीं जाने, उसे परेशान नहीं करने और सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की है। अधिकारियों की निगरानी में हाथी की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button