Uncategorised

उमेश पटेल के जन्मदिन पर सेवा-संकल्प का अभूतपूर्व उत्सव, खरसिया से रायगढ़ तक उमड़ा जनस्नेह

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विधायक ने शुभकामनाओं और सेवा कार्यक्रमों के लिए समर्थकों का आभार जताया

खरसिया, 26 नवंबर 2025। छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री और खरसिया विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक उमेश नंदकुमार पटेल का जन्मदिन आज बड़े ही उत्साह, धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विधायक की अनुपस्थिति के बावजूद, कांग्रेस परिवार ने दिनभर विभिन्न सामाजिक और संगठनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन कर इस दिवस को सही मायनों में ‘सेवा दिवस’ के रूप में समर्पित किया। दिनभर पूरे क्षेत्र में एकजुटता, उत्साह और जनभावना का माहौल देखने को मिला। उनके समर्थकों, कार्यकर्ताओं और आम जनता ने विधायक के प्रति अपनी श्रद्धा और स्नेह प्रकट किया, साथ ही उनके कार्यों को याद करते हुए सकारात्मक संदेश और प्रेरणा साझा की।



बधाई संदेशों की बाढ़, गांव-शहर में छाए बैनर और पोस्टर
विधायक उमेश पटेल के जन्मदिन को लेकर कार्यकर्ताओं और समर्थकों में बीते दिन से ही उत्साह चरम पर था। खरसिया और रायगढ़ शहर के मुख्य मार्गों पर उनके समर्थकों द्वारा जगह-जगह बैनर और पोस्टर लगाए गए, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल बन गया। इसके साथ ही, डिजिटल माध्यमों पर भी बधाई देने वालों का अभूतपूर्व सिलसिला चला। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर पूरे दिन शुभकामनाओं की बाढ़ रही, जिसमें कार्यकर्ताओं ने न केवल विधायक की दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की, बल्कि उनके प्रति सम्मान और स्नेह भी प्रकट किया।

खरसिया अस्पताल में फल वितरण
खरसिया में अपने लाडले नेता के जन्मदिन सेलिब्रेशन की शुरुआत सुबह-सुबह समाज सेवा से हुई, जब ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खरसिया शहर/ग्रामीण के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेसजन सिविल अस्पताल पहुंचे। यहाँ भर्ती मरीजों को फल वितरित कर विधायक पटेल के जन्मदिन को ‘सेवा दिवस‘ के रूप में मनाया गया। इसके पश्चात, मदनपुर स्थित कांग्रेस कार्यालय में वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में केक काटकर जश्न मनाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए विधायक के प्रति अपनी शुभकामनाएं और स्नेह व्यक्त किया।



शहीद स्मारक पर भव्य भंडारे का आयोजन
आयोजनों की श्रृंखला यहीं नहीं रुकी। खरसिया रेस्ट हाउस के सामने स्थित शहीद स्मारक पर कांग्रेस परिवार ने सामूहिक रूप से एक और केक काटा और विधायक उमेश पटेल के दीर्घायु व उज्जवल भविष्य के लिए कामना की। जन्मदिन के इस अवसर पर एक विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने स्वादिष्ट भोजन ग्रहण किया।

रायगढ़ में अनाथ व वृद्धजनों संग बांटी खुशियाँ
विधायक उमेश पटेल के जन्मदिन के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी (शहर/ग्रामीण) ने सेवा और सामाजिक सहयोग से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए। कांग्रेस नेताओं ने पहले अनाथालय में बच्चों के साथ केक काटा और उन्हें पौष्टिक भोजन करवाकर खुशियाँ साझा कीं। इसके उपरांत, वृद्धाश्रम का दौरा कर वृद्धजनों को कंबल और फल वितरित किए। इस दौरान बुज़ुर्गों ने विधायक उमेश पटेल को आशीर्वाद दिया और शुभकामनाएं दीं।

किरोड़ीमल नगर में स्वच्छता दीदियों का सम्मान, बच्चों संग कटी खुशियों की केक
नगर कांग्रेस कमेटी किरोड़ीमल नगर द्वारा विधायक का जन्मदिन सेवा एवं सौहार्द के दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शासकीय प्राथमिक कन्या व बालक शाला में हुई, जहाँ कार्यकर्ताओं ने बच्चों के साथ केक काटकर खुशियाँ साझा कीं। इसके बाद, नगर कांग्रेस के पदाधिकारियों और पार्षदगणों की उपस्थिति में, नगर पंचायत की स्वच्छता दीदियों को कंबल वितरित कर सम्मानित किया गया। कार्यकर्ताओं ने इस सम्मान के माध्यम से, समाज के सबसे आवश्यक सेवा कार्यों से जुड़े कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

उमेश बोले – ‘बेशुमार प्यार देने के लिए आभार’
अपने जन्मदिन के अवसर पर, विधायक उमेश पटेल ने सभी शुभकामनाएं देने वाले शुभचिंतकों, समर्थकों, कार्यकर्ताओं और नेताओं का धन्यवाद और आभार व्यक्त किया। विधायक ने कहा कि, “मैं आपके द्वारा दी गई शुभकामनाओं और अपार स्नेह से अभिभूत हूँ। मुझे बेशुमार प्यार देने के लिए आप सभी का हृदय से आभार।” उन्होंने कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा और सद्भाव के रूप में जन्मदिन मनाने के कार्यों की भी सराहना की।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button